विलयन

दो या दो से अधिक पदार्थों के समांगी मिश्रण को विलयन कहते हैं। उदाहरण के लिए जल में थोड़ी चीनी डालकर उसे हिलाने पर चीनी जल में अदृश्य हो जाती है , अर्थात विलीन हो जाती है तथा चीनी और जल का एक पारदर्शक समांगी मिश्रण अर्थात विलयन बन जाता है। इसी प्रकार जल में सोडियम क्लोराइड , एल्कोहल या अमोनियम के समांग मिश्रण विलयन हैं।

* विलयन  के प्रत्येक भाग के गुण समान होते हैं और प्रत्येक भाग विलयन के घटकों के रासायनिक गुण प्रदर्शित करता है। विलयन बनने से साधारणत: उसके घटको की रासायनिक प्रकृत परिवर्तित नही होती है।

विलायक और विलेय--

* विलयन के जिस घटक की मूल भौतिक अवस्था विलयन जैसी होती है, उसे विलायक कहते हैं और दूसरे घटक को अर्थात विलीन हुए पदार्थ को विलेय कहते हैं। उदाहरण के लिए चीनी के जलीय विलयन में जल विलायक और चीनी विलेय है।

*विलयन की भौतिक अवस्था ठोस , द्रव या गैस हो सकता है। जैसे , जल में नमक , एल्कोहल या कॉर्बन डाई ऑक्साइड का विलयन द्रव विलयन है। वायु एक गैसीय विलयन है। कई मिस्र धातुएं ठोस विलयन हैं, जैसे पीतल, कॉपर और जिंक धातुओं का ठोस विलयन है। ठोस, द्रव और गैसीय विलयनों में द्रव विलयन प्रमुख हैं।

Posted on by