भारत और ADB ने जल व स्वच्छता सेवाओं हेतु समझौता किया।

  • एशियाई विकास बैंक और भारत सरकार ने तमिलनाडु के कम से कम 10 शहरों में जलवायु सुदृढ़ जलापूर्ति सीवरेज और जल निकासी संबंधी बुनियादी ढांचागत सुविधाओं के विकास से जुड़े $500 मिलियन की बहु-क़िस्त वित्त पोषण की पहली किस्त के रूप में $169 मिलियन के ऋण समझौते पर 16 नवंबर 2018 को नई दिल्ली में समझौता हस्ताक्षर किए।
  • हाल ही के वर्षों में तमिलनाडु को बार-बार सूखे और अनियमित मानसून का सामना करना पड़ा है, जिस वजह से यहां पर जल की भारी किल्लत होने के साथ-साथ शहरों में बाढ़ की भी नौबत आ गई।
  • ADB की ओर से मिलने वाले इस सहयोग से अभिनव एवं जलवायु सुदृढ़ निवेश के साथ-साथ व्यापक संस्थागत सहयोग के जरिए इन जटिल चुनौतियों से निपटने में मदद मिलेगी।
  • ADB का कार्यक्रम राज्य के विजन तमिलनाडु 2023 के लिए उसके द्वारा दिए जाने वाले सहयोग का एक हिस्सा है, जिसका उद्देश्य सभी की पहुंच जल एवं स्वच्छता तक सुनिश्चित और उत्पादन वाले औद्योगिक गलियारों में विश्व स्तरीय शहरों का विकास करना है।
Posted on by