सिमबेक्स 2018 की संक्षिप्त जानकारी-

भारत और सिंगापुर की नौसेना के बीच संयुक्त द्विपक्षीय अभ्यास सिमबेक्स 10 से 21 नवंबर 2018 के बीच अंडमान सागर और बंगाल की खाड़ी में आयोजित किया गया।

यह सिमबेक्स की 25वीं वर्षगांठ थी।

इससे पहले दोनों देशों के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास दक्षिणी चीन सागर में मई 2017 में आयोजित किया गया था।
इस अवसर को ऐतिहासिक बनाने के लिए दोनों देशों की नौसेना ने अभ्यास क्षेत्र की भौगोलिक सीमाओं को विस्तार दिया था।

यह संस्करण भारत और सिंगापुर के बीच 1994 से शुरू हुए संयुक्त नौसैनिक अभ्यास का अब तक का सबसे बड़ा संस्करण था।


शुरुआती चरण में बंदरगाह स्तर पर इसका आयोजन अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह की राजधानी पोर्ट ब्लेयर में किया गया।

इसके बाद समुद्री क्षेत्र में अभ्यास की शुरुआत अंडमान सागर में हुई।

बंदरगाह स्तर पर अभ्यास का दूसरा चरण विशाखापट्टनम में आयोजित किया गया एवं समुद्री क्षेत्र में अभ्यास का अंतिम चरण बंगाल की खाड़ी में आयोजित किया गया।


भारत और सिंगापुर के बीच नौसैनिक सहयोग की शुरुआत 1994 में हुई थी जब सिंगापुर नौसेना के जहाजों ने भारतीय नौसेना के साथ प्रशिक्षण आरंभ किया था।


मुख्यतः एंटी सबमरीन वार फेयर के रूप में शुरू हुआ यह सहयोग अब और ज्यादा व्यापक हो चुका है। हाल के वर्षों में इसमें विभिन्न प्लेटफार्मों पर आधुनिक अभ्यास भी शामिल हो चुके हैं।

Posted on by