भारत -सिंगापुर के मध्य संयुक्त नौसैन्य अभ्यास SIMBEX 2018 का आयोजन :-
- भारत और सिंगापुर की नौसेना के बीच संयुक्त द्विपक्षीय अभ्यास SIMBEX 2018 का आयोजन 10 से 21 नवंबर 2018 तक अंडमान सागर और बंगाल की खाड़ी में आयोजित किया गया ।
- इससे पहले दोनों देशों के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास दक्षिणी चीन सागर में मई 2017 में आयोजित किया गया था।
- इस अभ्यास ने भारतीय नौसेना का प्रतिनिधित्व विध्वंसक पोत रणविजय,INS- सतपुडा, INS-सहयाद्री, INS-सुकन्या ने किया।
- इन विध्वनशक पोतों के काफिले के साथ ही सिंधु घोष श्रेणी की पनडुब्बी INS-शक्ति और INS-सिंधु कीर्ति भी शामिल रही।
- नौसैनिक अभ्यास में समुद्री गश्ती विमान डॉर्नियर 228, P-81, MK-132 हॉक और UH3H तथा चेतक हेलीकॉप्टर भी शामिल रहे।
- शुरुआती चरण में बंदरगाह स्तर पर इस सैन्य अभ्यास का आयोजन पोर्ट ब्लेयर में किया गया ।
- बंदरगाह स्तर पर इस अभ्यास का दूसरा चरण विशाखापट्टनम में तथा समुद्री क्षेत्र में अभ्यास का अंतिम चरण बंगाल की खाड़ी में आयोजित किया गया।
भारत - इंडोनेशिया के बीच नौसैनिक अभ्यास 'समुद्र शक्ति' का आयोजन :-
- भारत और इंडोनेशिया के बीच पहले द्विपक्षीय नौसैनिक युद्धाभ्यास समुद्री शक्ति का आयोजन 12 से 18 नवंबर 2018 तक जावा सागर में किया गया।
- भारत नौसेना की ओर से युद्ध पोत राणा ने इस अभ्यास में भाग लिया।
- भारत और इंडोनेशिया के बीच साझा अभ्यास का उद्देश्य दोनों देशों के बीच आपसी रिश्तो को बढ़ावा देना समुद्री सहयोग को मजबूत बनाना और एक दूसरे की श्रेष्ठ प्रक्रियाओं को अपनाना है।
- भारत और इंडोनेशिया के बीच वर्ष 2002 में शुरू हुए भारत इंडोनेशिया सैन्य अभ्यास के बाद यह द्विपक्षीय नौसेना अभ्यास दोनों देशों की नौसेना के बीच परिचालन से संबंधित महत्वपूर्ण कदम है ।
- इससे अभ्यास से भारत और इंडिया के बीच नौसैनिक सहयोग का एक नया दौर शुरू होगा।