सामयिकी- 29 जनवरी 2019

  • डीआरडीओ ने अभी "एंटी रेडिएशन मिसाइल" का सफलतापूर्वक परीक्षण किया है।
  • उत्तराखंड का पहला 'ट्यूलिप उद्यान' 'पिथौरागढ़' में बनाया जाएगा।
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने "कोच्चि रिफाइनरी प्रोजेक्ट" को राष्ट्र को समर्पित किया है।
  • हाल ही में रक्षा मंत्रालय ने 'RDP INDIA 2019' (republic day pared) ऐप लॉन्च किया है।
  • 'मिशेल लेग्रैंड' का अभी निधन हुआ है। वह फ्रांस के एक प्रमुख संगीतकार थे। 86 वर्ष की उम्र में इनका निधन हुआ है। तीन बार इन्होंने 'ऑस्कर अवार्ड' भी जीता था।
  • हाल ही में GDPR (General Data Protection Regulations) रेडीनेस इंडेक्स में 'भारत' देश छठे स्थान पर रहा है। इसे CISCO ने जारी किया है।
  • 'मध्य प्रदेश' सरकार ने अभी "युवा स्वाभिमान योजना" शुरू की है।
  • 'पूनम खेत्रपाल' को दोबारा से 5 वर्षों के लिए डब्ल्यूएचओ (world health organization) का क्षेत्रीय निदेशक नियुक्त किया गया है।
  • अभी तकनीकी वस्त्रों (Technical textiles) पर राष्ट्रीय सम्मेलन 'मुंबई' में आयोजित हुआ है। (नोट:- हमारी वस्त्र उद्योग मंत्री इस समय 'स्मृति ईरानी' है)।
  • "अटल सेतु" का उद्घाटन 'गोवा' में किया गया है। गोवा में इसे 'मांडवी' नदी पर बनाया गया है। इसकी लंबाई 5.1 किलोमीटर है 
  • केरल में अभी "प्रवासी लाभांश पेंशन योजना" शुरू की है।
  • 'ऑस्ट्रेलिया' में "न्यू साउथ वेल्स पुरुष एमेच्योर गोल्फ चैंपियनशिप" 'कार्तिक शर्मा' ने जीती है।
Posted on by