करंट अफेयर्स समसामयिकी भाग २

इण्टरनेशनल कमीशन ऑन स्ट्रैटिग्राफी ( International Com mission on Stratigraphy ) के वैज्ञानिकों ने मेघालय की एक गुफा की छत से टपक कर जमीन पर जमा हुए चुने के ढेर पर शोध करके यह निष्कर्ष निकाला एवं 4200 साल पहले से लेकर 1950 तक के समय काल को मेघालय युग की संज्ञा दी । शोध के बाद वैज्ञानिकों ने पाया कि हिमयुग खत्म होने के बाद करीब 200 साल के जलवायु परिवर्तन ने पूरी दुनिया को प्रभावित किया । वैज्ञानिकों की मान्यता है कि जलवायु परिवर्तन के ही कारण मिस्र , सीरिया , फिलिस्तीन आदि देशों की सभ्यताओं का अंत हो गया । मेघालय राज्य में जिस गुफा से साक्ष्य इकट्ठे किये गये उसका नाम मावम्लूह ( Mawmluh ) है जो 1290 मी . की ऊँचाई पर अवस्थित है । 
 

तत्कालीन स्थिति [Contemporary Situation ) : मेघालय युग की शुरूआत से ही भयंकर सूखा पड़ा था और इसका प्रभाव 200 वर्ष तक रहा । वैज्ञानिकों के मुताबिक मेघालय युग तथा मानव संस्कृति के विकास में असाधारण रूप से एकरूपता है । ध्यातव्य है कि भयंकर सूखे की स्थिति में कई तत्कालीन सभ्यताएं नष्ट हो गई थीं । 

भू - वैज्ञानिक समय मापक्रम ( Geological Time Scale ) : पृथ्वी अपने जन्म से कई चरणों से गुजर चुकी है । इन चरणों का वर्गीकरण निम्नलिखित है 

1 . प्रीकैम्ब्रियन कल्प ( Precambrian Era ) - ( पृथ्वी के जन्म से लेकर 57 करोड़ वर्ष पूर्व तक ) : 
इस चरण के दौरान पृथ्वी ठंडी होकर गर्म गैसीय अवस्था से द्रवीभूत अवस्था में बदल गई । 

2 . पैलियोजोइक कल्प ( Paleozoic Era ) - ( 57 करोड़ वर्ष पूर्व से 22 . 5 करोड़ वर्ष पूर्व ) : 

इस युग में पृथ्वी पर पहली बार गैर पुष्पीय वनस्पति तथा अकशेरूक जंतुओं के रूप में जीवन का अविर्भाव हुआ । 

( i ) कैम्ब्रियन काल ( Cambrian Period ) ( 57 करोड़ वर्ष पूर्व से 50 करोड़ वर्ष पूर्व ) ।

( ii ) ओविसियन काल ( Ordovician Period ) ( 50 करोड़ वर्ष पूर्व से 44 करोड़ वर्ष पूर्व ) । 

( iii ) सिल्यूरियन काल ( Silurian Period ) ( 44 करोड़ से 39 . 5 करोड़ वर्ष पूर्व ) ।

( iv ) डेवोनियन काल ( Devonian Period ) ( 39 . 5 करोड़ वर्ष पूर्व से 34 . 5 करोड़ वर्ष पूर्व ) ।

( v ) कार्बोनीफेरस काल ( Carboniferous Period ) | ( 34 . 5 करोड़ से 28 करोड़ वर्ष पूर्व ) ।

( vi ) पर्मियन काल ( Permian Period ) ( 28 करोड़ से 22 . 5 करोड़ वर्ष पूर्व ) ।।

3 . मेसोजोइक कल्प ( Mesozoic Era ) - 

( 22 . 5 करोड़ से 7 करोड़ वर्ष पूर्व तक ) : इस कालक्रम में जलवायु गर्म एवं शुष्क हो चुकी थी । अंटार्कटिका की हिमचादर ने पिघलना शुरू किया था । ध्यातव्य है कि इसी काल में डायनासोर पाये गये थे ।
 ( i ) ट्रिआसिक काल ( Triassic Period ) : 22 . 5 करोड़ | से 19 . 5 करोड़ वर्ष पूर्व 

 ( ii ) जुरासिक काल ( Jurassic Period ) : 19 . 5 करोड़ वर्ष पूर्व से 13 . 6 करोड़ वर्ष पूर्व तक 
 
( iii ) क्रिटैसियस काल ( Cretaceous Period ) : 13 . 6 करोड़ वर्ष पूर्व से 7 करोड़ वर्ष पूर्व तक 

4 . सिनोजोइक कल्प ( Cenozoic Era ) 

( i) पैलियोसीन काल ( Paleocene Period ) : 7 करोड़ से 6 करोड़ वर्ष पूर्व तक 

( ii ) इयोसीन काल ( Eocene Period ) : 6 करोड़ से साढ़े तीन करोड़ वर्ष पूर्व तक ।

( iii ) ओलिगोसीन काल ( Oligocene Period ) : साढ़े । । तीन करोड़ वर्ष पूर्व से 2 . 5 करोड़ वर्ष पूर्व 

( iv ) मायोसीन काल ( Miocene Period ) : 2 . 5 करोड़ वर्ष पूर्व से 1 . 2 करोड़ वर्ष पूर्व 

( v ) प्लियोसीन काल ( Pliocene Period ) : 1 . 2 करोड़ वर्ष पूर्व से 20 लाख वर्ष पूर्व तक । 

5 . प्लीस्टोसीन काल ( Pleistocene Period ) - ( 10 लाख से 10 , 000 वर्ष पूर्व तक ) : इस युग में तापमान का स्तर इतना नीचे आ गया कि संपूर्ण उत्तरी अमेरिका , उत्तरी अफ्रीका , यूरोप , आर्कटिक और अंटार्कटिका बर्फ की मोटी चादर से ढक गये । इसीलिए इसे हिमयुग की संज्ञा दी जाती है । 

6 . होलोसीन काल ( Holocene Period ) - ( 10 हजार करोड़ वर्ष पूर्व से वर्तमान तक ) : इसी आर्टिकल का शुरूआती अंश देखें ।

Posted on by