सामयिकी- 01 & 02 फरवरी 2019

  • 30 जनवरी को अभी "विश्व कुष्ठ उन्मूलन दिवस " मनाया गया है।
  • "CPRI (सेंट्रल पावर रिसर्च इंस्टीट्यूट) क्षेत्रीय परीक्षण प्रयोगशाला" की आधारशिला महाराष्ट्र के 'नासिक' में रखी गई है।
  • अभी 'संयुक्त अरब अमीरात' और 'सऊदी अरब' ने 'एबर' नामक आम डिजिटल मुद्रा लॉन्च की है।
  • 'कोलंबिया विश्वविद्यालय' ने AI आधारित विचार को वाणी में बदलने योग्य प्रणाली विकसित की है।
  • अभी 'दिल्ली' में विश्व के सबसे बड़े साइक्लोथौंन का समापन हुआ है। इसका नाम है- "स्वस्थ भारत यात्रा"।
  • अभी हमारे रेल मंत्री 'पीयूष गोयल' को "कार्नोट" नामक पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।
  • 'मद्रास हाईकोर्ट' ने अभी दवाइयों की ऑनलाइन बिक्री की अनुमति दे दी है।
  • आईसीआईसीआई बैंक ने पूर्व MD & CEO 'चंदा कोचर' को बर्खास्त किया है।
  • हाल ही में एयर इंडिया ने पवित्र शहर 'नजफ' (इराक) के लिए 'नई दिल्ली' से उड़ानें शुरू करने की घोषणा की है।
  • 'राजीव चोपड़ा' को NCC के महानिदेशक के रूप में नियुक्त किया गया है।
  • 'इजराइल' की "एयरोस्पेस इंडस्ट्रीज" ने भारतीय नौसेना के साथ समझौते की घोषणा की है।
  • अभी "संघ लोक सेवा आयोग" के सदस्य "राजीव नयन चौबे" बने हैं।
  • नई दिल्ली में अभी "भारत पर्व" का समापन समारोह हुआ है। 20 जनवरी से 31 जनवरी तक इसका आयोजन हुआ।
  • अभी हाल ही में जर्मनी, फ्रांस और यूके ने 'ईरान' के साथ मिलकर एक भुगतान चैनल INSTEX स्थापित किया है।
  • हाल ही में होटल बुकिंग प्लेटफॉर्म "नाइट स्टे" का अधिग्रहण paytm नेे किया है।
  • पंजाब राज्य ने "स्मार्ट विलेज कैम्पेन" के लिए 385 करोड़ रुपए की मंजूरी दी है।
  • "उज्जीवन लघु वित्त बैंक" ने किसान सुविधा ऋण की शुरुआत की है।
  • दूरदर्शन पर "रग रग में गंगा" नामक यात्रा वृतांत कार्यक्रम का शुभारंभ 'नितिन गडकरी' ने किया है।
  • DAC (रक्षा अधिग्रहण परिषद) ने 6 पनडुब्बियों के स्वदेश निर्माण को मंजूरी दी है। रक्षा मंत्री ही DAC के अध्यक्ष होते हैं।
  • 'मिताली राज' को अभी हाल ही में 200 एकदिवसीय मैच खेलने वाली पहली महिला क्रिकेटर के रूप में घोषित किया गया है।
  • वर्ष 2019-20 के लिए अंतरिम बजट 'पीयूष गोयल' ने पेश किया है।
  • अभी हाल ही में आई एक रिपोर्ट के अनुसार भारत को पिछले 5 वर्षों में 239 बिलियन डॉलर FDI प्राप्त हुआ है।
  • सुल्तान 'अहमद शाह' को 'मलेशिया' के राजा का ताज पहनाया गया है।
Posted on by