विश्व भूगोल मानचित्र पर अंकित रेखाएं भाग 1

• डेटम रेखा - समुद्र तल की क्षैतिज रेखा जिससे ऊँचाई तथा गहराई की माप होती है । 

• आइसोनिफ ( Isonif ) – बर्फ गिरने के समान क्षेत्रों को दर्शाने वाली रेखा । 

• आइसोनेफ ( Isoneph ) - मेघाच्छादन के समान क्षेत्रों को मिलाने वाली रेखा । 

• आइसोनामल ( Isonomal ) — किसी सन्दर्भ बिन्दु से क्रमिक माप का प्रदर्शन करने वाली रेखा । 

•  सममान रेखा ( Isopleth ) – विशेष अभिक्रिया ( समान रेखाओं ) वाले बिन्दुओं को मिलाकर खींची गई रेखा , जैसे समदाब रेखाओं , सम लवण और सम ताप रेखाओं को मूल्यों के उचित अन्तराल पर खींचना। 

० आइसोटैक ( Isotach ) – मौसम - मानचित्र पर पवन की समान गति वाले स्थानों को मिलाकर खींचीं गई रेखा । 

० आइसोथर्म ( Isotherm ) — समान तापमान वाले क्षेत्रों को दर्शाने वाली रेखा । 

• आइसोपैक ( Isopach ) - हिमानी अथवा चट्टानों के समान मोटाई वाले स्थानों को मिलाने वाली रेखा । 

० आइसोफाइट ( Isophite ) - वनस्पतियों की समान ऊँचाई अथवा समान ऊँचाई वाले वानस्पतिक स्तरों को मिलाने वाली रेखा।
 
•  आइसोप्रैक्ट ( Isopract ) —मानव जनसंख्या के समान वितरण वाले स्थानों को मिलाने वाली रेखा । । 

•  आइसोराइम – पाला गिरने की समान मात्रा वाले स्थानों को मिलाने वाली रेखा । 

• आइसोस्टैड ( Isostade ) — समान अधिवासीय संख्या को मिलाने वाली रेखा । 

• आइसोसीस्मल ( Isoseismal ) – भूकम्पीय तीव्रता की समानता | वाले स्थानों को मिलाने वाली रेखा ।

आइसोरिदम्स ( lsorithms ) — समान मान वाली रेखाओं का एक सम्मिलित जननिक ( Genetic ) नाम । इनके अन्तर्गत उपर्युक्त समस रेखाएँ शामिल की जाती हैं ।

Posted on by