विश्व भूगोल : मानचित्र पर अंकित रेखाएं भाग 2

• होमोसीस्मल ( Homoseismal ) – भूकम्प के एक ही समय आने वाले स्थानों को मिलाने वाली रेखा ।

आइसोथेर ( Isothere ) - ग्रीष्मकाल के समान तापमान वाले स्थानों को मिलाने वाली रेखा ।

आइसोबार( Isobar ) — समदाव ( वायु की समान स्थिति ) को  दर्शाने वाली रेखा । 

आइसोब्राथ ( Isobath ) — समुद्र के अन्दर समान गहराई वाले स्थानों को मिलाकर स्त्रीची जाने वाली रेखा । " 

• आइसोब्राण्ट ( Isolbront) — तुफान ( Thunder Storm ) के एक साथ आने वाले स्थानों की सूचक रखा । 

० आइसोक्रोन ( Isochrone ) — समयान्तर के समान रहने पर किसी सन्दर्भ बिन्दु से दूरी प्रदर्शित करने वाली रेखा । 

• आइसोगोनल ( Isogonal ) – चुम्बकीय झुकाव की समान स्थिति दर्शाने वाली रेखा ( UP Lower : 98 ) 

• आइसोहैलाइन ( Isohaline ) — समुद्री जल में खारेपन की समान मात्रा प्रदर्शित करने वाली रेखा । । 

• आइसोहेल ( Isohel ) — सूर्यातप के समान अवधि वाले स्थानों को मिलाने वाली रेखा । | 
• आइसोहाइप या कण्टूर लाइन ( Inhype or Contour line ) समुद्र तल से उच्चावच्च की समान ऊंचाई एवं आकार दशाने वाली रेखा।

आइसोपाइक्निक ( Isopycnic : } - मानव जनसंख्या के समान घनत्व वाले स्थानों को मिलाने वाली रेखा । । 

आइसोफ्लॉर ( lsoflor )- वनस्पति - प्रजातियों ( Plat Species ) की समानता वाले स्थानों को मिलाने वाली रेखा । 

• आइसोकायनेटिक ( Iskinetic ) — समान पवन - वेग ( Wind Speed ) के स्थानों को मिलाने वाली रेखा । 

• आइसोडाइन ( Isolyne ) — समान चुम्बकीय गहनता ( Magnetic Intensity ) वाले स्थानों को मिलाने वाली रेखा ।

Posted on by