ऑनलाइन पोर्टल शी - बॉक्स के विषय में संक्षिप्त जानकारी

⚫ संदर्भ 

➡  हाल ही में भारत सरकार महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने ऑनलाइन पोर्टल शी - बॉक्स को सभी केन्द्रीय मंत्रालयों , विभागों एवं 33 राज्यों / केंद्र शासित क्षेत्रों के 653 जिलों से  जोड़ दिया है । 
  
➡ यह पोर्टल कार्यस्थल में यौन उत्पीड़न की शिकायत को । प्रतिवेदित करने के लिए बना है । 
 
➡  अब हर मामला सीधे सम्वन्धित सक्षम अधिकारी - केन्द्रीय / राज्य के पास पहुँच जाएगा और इस प्रकार शिकायतों का त्वरित निपटारा हो सकेगा । 
  
➡   शी - बॉक्स में प्रतिवेदित मामलों पर शिकायतकर्ता स्वयं और महिला एवं बाल विकास मंत्रालय भी नजर रख सकेंगे जिससे । बाद के निष्पादन में लगने वाला समय घट जायेगा।
   
⚫   क्या है ? 
   
 ➡    एक ऑनलाइन शिकायत निवारण प्रणाली है जिसमें कार्यस्थल पर होने वाले यौन उत्पीड़न की शिकायतें अंकित की जाती हैं ।
   
➡ इसका अनावरण महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा किया गया है ।
 
 ➡ इस पोर्टल का उद्देश्य महिलाओं का कार्यस्थल पर यौन-उत्पीड़न ( रोकथाम प्रतिबन्ध एवं समाधान ) अधिनियम , 2013 के प्रावधानों को लागू करना है ।

➡  इसमें जैसे ही कोई शिकायत इस पोर्टल पर आयेगी उसे सीधे उस संबंधित मंत्रालय / विभाग / लोक उपक्रम / स्वायत्त निकाय आदि की आंतरिक शिकायत समिति को भेज दिया जाएगा ।

➡  जब तक शिकायत का निपटारा नहीं होता है तब तक उसकी प्रगति को शिकायतकर्ता पोर्टल पर देख सकता है ।

⚫  महत्व 
  
➡ इसका निर्माण इसलिए किया गया है कि कार्यस्थल पर होने वाले यौन उत्पीड़न के बारे में महिलाएँ शिकायत कर सकें ।
 
➡ कार्यस्थल की परिभाषा में केन्द्रीय मंत्रालय , विभाग , लोक उपक्रम , स्वायत्त निकाय , संस्थान आदि सभी कार्यालय आते है ।

Posted on by