इनसाइट Insight ) अन्तरिक्ष यान का पूर्ण विवरण

चर्चा में क्यों ?
 हाल ही में नासा का इनसाइट ( Insight ) नामक अंतरिक्ष यान अपनी 6 महीने में 482 मिलियन किलोमीटर की यात्रा पूरी कर मंगल ग्रह पर उतर गया ।
 
==> यह अंतरिक्ष यान ग्रह के सतह के नीचे खोदकर आवश्यक छानबीन कर सकने में सक्षम हैं ।

==>वर्ष 1976 में आरम्भ वाइकिंग खोज श्रृंखला से लेकर अभी तक नासा ने मंगल ग्रह पर अंतरिक्ष यान उतारने के कई प्रयास किये हैं ।

 =>अब तक के सभी प्रयास एक को छोड़कर सफल रहे हैं । यह प्रयास नौवा है । नासा का अंतिम अंतरिक्षयान क्यूरोसिटी रोवर ( Curiosity Rover ) 2012 में मंगल ग्रह पर उतरा था ।

क्या है यह मिशन ?

=> नासा इस अभियान में एक रोबोटिक भू - वैज्ञानिक को भेजा है  जो मंगल की खुदाई करके तापमान को जानने की कोशिश करेगा ।

=> इस मिशन का मुख्य काम मंगल ग्रह की गहरी संरचना के विषय में जानकारी इकट्ठा करना है ।
 
=> मंगल के सतह , वायुमंडल , आयनमंडल के बारे में वैज्ञानिक पहले से ही जान चुके हैं , पर मंगल की सतह के नीचे क्या है , यह अभी भी जानना बाकी रह गया है ।

=> इसकी लागत 82 . 88 करोड़ डॉलर है ।

=> इसका भार 360 किलोग्राम है ।

क्या है यह तकनीक ? -

=>  इस मार्स लैंडर में एक सिस्मोमीटर लगा है , जो मंगल में आने । वाले भूकम्प की तीव्रता की जाँच करेगा ।

 => इसमें एक हीट फ्लो लगा है जो मंगल के सतह से 5 मीटर / 16 फिट तक अन्दर जाकर तापमान जानने की कोशिश करेगा ।

=> इस अन्तरिक्ष यान में एक रेडियो विज्ञान यंत्र भी लगा हुआ है जो मंगल ग्रह की संरचना और बदलावों की जाँच करेगा ।
 
 => इस लैंडर में एक थर्मल शील्ड भी लगा है जिसका कार्य पर्यावरण से सिस्मोमीटर को बचाना है ।
 
क्या करेगा खोज ?

=> यह मंगल ग्रह की चट्टानों और इस ग्रह का निर्माण कैसे हुआ , का यह पता लगाएगा ।

=> मंगल के घूर्णन ट्रैक और अन्तर्भाग के बारे में जानकारी जुटाएगा ।

        Source :-the Hindu,27November, 2018

Posted on by