Yeilding the floor : लोकसभा का सीकर किसी लोकसभा सदस्य को बोलने से रोक कर अन्य सदस्य को बोलने की अनुमति दे सकता है । इसको संसदीय भाषण में ‘ दील्डिंग द फ्लोर ' कहा जाता है ।
• क्रासिंग द फ्लोर ( Crossing the Floor ) : जब कोई संसद सदस्य अपने दल की लाइन के विरुद्ध जाकर वोट करता है तो इस प्रक्रिया को क्रासिंग द फ्लोर ' कहा जाता है ।
कामरोको प्रस्ताव - जब संसद या विधायिका का कोई सदस्य किसी सार्वजनिक महत्व के विषय पर विचार करने के लिए सदन की कार्यवाही को बंद करने का प्रस्ताव रखता है तो उसे कामरोको प्रस्ताव कहते हैं । इस प्रस्ताव का निर्णय अध्यक्ष मतदान द्वारा करता है । यह प्रस्ताव प्रश्नकाल की समाप्ति के पश्चात् सदन के किसी भी सदस्य द्वारा प्रस्तुत किया जा सकता है ।
प्वाइंट ऑफ ऑर्डर ( Point of Order ) : संसद में चल ही कार्यवाही के दौरान यदि किसी सदस्य को यह महसूस होता है कि कार्यवाही उचित दिशा में नहीं है तो वह सदन का ध्यान ‘ प्वाइंट ऑफ ऑर्डर ' के जरिए इस ओर आकृष्ट करा सकता है ।
कॉलिंग अटेंशन मोशन ( Calling Attention Motion ) : लोकसभा अध्यक्ष की अनुमति से कोई संसद सदस्य लोकहित के किसी त्वरित मामले की ओर मंत्री का ध्यान आकृष्ट करा सकता है ।
वेस्टमिंस्टर प्रणाली ( Westminster System ) : शासन की लोकतांत्रिक ब्रितानी संसदीय प्रणाली को वेस्टमिंस्टर मॉडल कहा जाता है । इस व्यवस्था का नाम लंदन के पैलेस ऑफ वेस्टमिंस्टर ( Palace of Westminster ) के नाम पर पड़ा है । जो ब्रिटिश संसद का सभा स्थल है ।