राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी ( National Testing Agency )
उच्चतर शिक्षा संस्थाओं के लिए प्रवेश परीक्षाएं आयोजित करने हेतु भारतीय सोसाइटी पंजीकरण अधिनियम , 1860 के तहत सोसाइटी के रूप में एक स्वायत्त एवं आत्मनिर्भर शीर्ष निकाय ' राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी ’ की स्थापना की गई है। इस निकाय का उद्देश्य छात्रों की योग्यता , बुद्धिमत्ता तथा समस्या निवाराण की क्षमता का आकलन करना है । एनटीए प्रारंभ में उन परीक्षाओं का संचालन करेगा जो सीबीएसई ( CBSE ) द्वारा संचालित की जा रही है ।
एनटीए की अध्यक्षता प्रख्यात शिक्षाविद द्वारा की जाती है जिसकी नियुक्ति मानव संसाधन विकास मंत्रालय द्वारा की । इस निकाय की स्थापन से एनआईबीटीई तथा अन्य एजेंसियों विभिन्न प्रवेश करने की जिम्मेदारी से मुक्त हो जाएगी ।
________________________________________
नेट निरपेक्षता ( Net Neutrality )
दूरसंचार आयोग ने नेट निरपेक्षता पर ट्राई की सिफारिशों को स्वीकार करते हुए अपनी मंजूरी प्रदान कर दी । इसके द्वारा कोई भी इंटरनेट सेवा प्रदाता इंटरनेट उपभोग के दौरान सामग्री मुहैया कराने में किसी तरह का भेदभाव या गतिरोध नहीं पैदा कर सकता है । नेट निरपेक्षता नवप्रवर्तन की रक्षा करती है । | यह प्रतिस्पर्धी बाजार का समर्थन करती है । इसमें बड़ी कंपनियों से लेकर स्टार्टअप फर्म तक में एक समान नियम लागू होते हैं । यह इंटरनेट तक पूर्ण पहुंच प्रदान करती है ।
क्या है नेट न्यूट्रैलिटी ? : नेट निरपेक्षता का सिद्धांत कहता है कि इंटरनेट का बुनियादी ढांचा खुला है और वह सभी के लिए समान । रूप से उपलब्ध होना चाहिए । इंटरनेट सेवा प्रदाता कंपनियां इंटरनेट पर मौजूद डाटा के साथ भेदभाव नहीं कर सकती हैं । यानी एक बार इंटरनेट पैक का भुगतान करने के बाद यूजर पूरी तरह स्वतंत्र होगा कि वह किस तरह उसका इस्तेमाल करना चाहता है