रेलवे का ई - दृष्टि सॉफ्टवेयर Business Standard ( 30 Nov . ) संदर्भ p हाल ही में केन्द्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल ने ई - दृष्टि सॉफ्टवेयर लांच किया हैं ।
इस सॉफ्टवेयर की सहायता से रेलों की समयनिष्टता की निगरानी की जा सकती है , इसका उपयोग यात्री रेलगाड़ियों तथा मालगाड़ियों दोनों के लिए किया जा सकता है ।
इस सॉफ्टवेयर की सहायता से रेल मंत्री पीयूष गोयल अब रेल भवन स्थित अपने कार्यालय में बैठे - बैठे ट्रेनों की आवाजाही , राष्ट्रीय परिवहन की आय और अन्य गतिविधियों सहित पूरे रेल नेटवर्क पर नजर रख सकेंगे ।
क्या है ?
इस सॉफ्टवेयर की मदद से मंत्री मालगाड़ी और यात्री ट्रेनों से होने वाली कमाई , मालगाड़ियों में सामान की लदाई और उसे उतारने , ट्रेनों के समय पर पहुंचने , बड़ी परियोजनाओं , शिकायतों , ट्रेनों का लाइव स्टेटस , स्टेशनों की जानकारी और अन्य तमाम चीजें देख सकेंगे ।
इस तरह के तमाम एप को एक ही डिजिटल प्लेटफॉर्म पर एकीकृत करके ई - दृष्टी का नाम दे दिया गया है ।
रेलवे के इस डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए अब रेल मंत्री और रेलवे के उच्च प्रशासनिक अधिकारियों को रेलवे से जुड़ी सभी ताजा जानकरियां उनके कम्प्यूटर या मोबाइल पर हर वक्त मौजूद रहेंगी ।
० इसे भारतीय रेल कैटरिंग व पर्यटन कारपोरेशन ( आईआरसीटीसी ) के बेस किचन से भी जोड़ा गया है , इसकी सहायता रेल में परोसे जाने वाले भोजन की गुणवत्ता से सम्बंधित शिकायतों की निगरानी भी की जाएगी ।
रेल मंत्री लाइव विडियो के माध्यम से भी आईआरसीटीसी के रसोईघर की निगरानी कर सकते हैं । खाने में गड़बड़ियों के संबंध में लगातार मिल रही शिकायतों के कारण रसोई को सॉफ्टवेयर से जोड़ा गया है ।
इस सॉफ्टवेयर के द्वारा ट्रेन की आरक्षित व अनारक्षित सीटों की जानकारी भी मिलेगी तथा किसी भी समय पर ट्रेन की लोकेशन का पता लगाया जा सकता है ।
उपयोग
इसका उपयोग देश में कहीं भी किया जा सकता है । इस सॉफ्टवेयर का विकास केन्द्रीय रेलवे सूचना प्रणाली ( सीआरआईएस ) द्वारा किया गया है ।
यह प्रणाली आम जनता के लिए भी उपलब्ध होगी । रेलवे पारदर्शिता को बढ़ावा देने के लिए अपने परिसरों में इसके लिए स्क्रीन लगाने पर विचार कर रही है ।
Source:- business standard