कांग्रेस की स्थापना के उद्देश्य के संदर्भ में विवाद -
कांग्रेस की स्थापना क्यों हुई इसके उद्देश्य क्या थे इस विषय पर विद्वानों में मतभेद है कुछ विद्वानों के अनुसार कांग्रेस की स्थापना हृयूम के द्वारा सुरक्षा कापाठ के तौर पर की गई ।
सेफ्टी वाल्व सिद्धांत -
विद्वानों के अनुसार कांग्रेस की स्थापना हृयूम के द्वारा सेफ्टी वाल्व के रूप में की गई सेफ्टी वाल्व की अवधारणा का अर्थ भारत में कांग्रेस के रूप में एक ऐसी राजनीतिक संगठन का निर्माण करना था जो विदेशी शासन के प्रति संभावित राजनीतिक असंतोष की लहर को रोके ।
कांग्रेस शिक्षित भारतीय के असंतोष के लिए शांतिपूर्ण संवैधानिक निकासी मार्ग की व्यवस्था करेगी इस प्रकार वह जन विद्रोह नहीं भड़काने देगी इसलिए कांग्रेश के रूप में एक " सुरक्षा कपाट " या सेफ्टी वॉल बनाने का निश्चय किया गया जो भारत के राष्ट्रीय आंदोलन को अमेरिकी व इटली द्वारा अपनाए गए सशस्त्र संघर्ष के मार्ग पर जाने से रोके इस तरह हृयूम ने काग्रेस का निर्माण ब्रिटिश हित में किया सुरक्षा वाल्व सिद्धांत के समर्थकों को लाला लाजपत राय आर. पी. दत्त आदि प्रमुख थे लालाजी ने 1916 " यंग इंडिया " नामक अपनी पुस्तक में सेफ्टी वाल्व सिद्धांत का प्रतिपादन किया और इस सिद्धांत का इस्तेमाल कांग्रेस के नरमपंथी गुट पर प्रहार करने के लिए किया उन्होंने कहा कि कांग्रेस डफरिन के दिमाग की उपज है ।