विश्व का दूसरा सबसे बड़ा महाद्वीप अफ्रीका हैं, जो जिब्राल्टर जलसंधि द्वारा यूरोप से पृथक होता है । इसक पूर्व में हिन्द महासागर और पशिचम में अटलांटिक महासागर है ।
अफ्रीका एक मात्र महाद्वीप है जिससे होकर विषुवत वृत, कर्क वृत, और मकर वृत गुजरते हैं ।
अफ्रीका की सबसे बड़ी झील विक्टोरिया से होकर विषुवत रेखा गुजरती है ओर इससे विश्व की सबसे लम्बी नदी नील निकलती है जो भूमध्य सागर मे गिरती है ।
अफ्रीका में बुशमैन (कालाहारी), पिग्मी (कांगो बेसिन), बददू (सहारा मरुस्थल) में मिलने वाली प्रमुख आदिम जातियां हैं । सहारा में पायी जाने वाली तुआरेग जनजाति विदेशी पर्यटकों क लिए मार्गदर्शक का काम करता है ।
13 सितम्बर, 2012 ई. को विश्व मौसम विज्ञान संगठन ने करीब 90 वर्षोंं से चले आ रहे अल-अजीजिया (लीबिया) के अधिकतम तापमान 58 degree centigrad रिकार्ड को निरस्त कर दिया, जिसक कारण अब विश्व का सबसे गर्म स्थान ग्रीनलैंड रैंच मृत्यघाटी कैलिफोर्निया (यू. एस. ए) हो गया, जिसका तापमान 56 .7 degree centigrade है, जिसका मापन 10 जुलाई, 1913 ई. को किया गया था ।
अफ्रीका की कांगो नदी विषुवत रेखा को और लिम्पोपो नदी मकर रेखा को दो बार काटती है ।
अफ्रीका का ट्रांसवाल क्षेत्र जेबरा और जिराफ जानवरों के लिए विश्वविख्यात है ।
अफ्रीका के उष्ण घास कै मैंदान सवाना ओर शीतोष्ण घास कें मैदान वेल्ड कहलाते हैं ।
अफ्रीका का सबसे लम्बा रेलमार्ग केप काहिरा रेलमार्ग है, जो दक्षिण अफ्रीका गणराज्य के केपटाउन नगर से मिस्र के काहिरा नगर तक जाती है ।