अफ्रीका महाद्वीप पार्ट (2)

1.अफ्रीका के कालाहारी मरुस्थल में शुतुरमुर्ग नामक चिड़ियां मिलती हैं ।

2.अफ्रीका में क्रिम्बरले खान (दक्षिण अफ्रीका) विश्व को सबसे बड़ी हीरे की खान है ।

3.विश्व का सबसे विशाल हीरा (3,106 कैजरेट) को दक्षिण अफ्रीका की प्रीमियर खान से जनवरी 1905 ई. को सर थामस कुलिनान ने खोजा था । इसलिए इसका नाम कुलिनान हीरा रखा गया ।

4.उत्तरी अफ्रीका में विश्व का सबसे विशाल मरुस्थल सहारा (84,00,000वर्ग किमी) स्थित है । चाड झील इस मरुस्थल में स्थित प्रमुख झील है । दक्षिण अफ्रीका में कालाहारी मरुस्थल है ।

5.टैफिलालेट मरुद्यान (क्षेत्रफल लगभग 13,000 वर्ग किमी.) मोरक्को में है ।

6.अफ्रीका में अबीसीनिया का पठार व दक्षिणी अफ्रीका का पठार स्थित है ।

7.दक्षिण अफ्रीका के जोहांसबर्ग को स्वर्णनगर तथा किम्बरले को हीरों का नगर कहा जाता है ।

8.दक्षिण अफ्रीका विश्व के 90% क्रोमियम का उत्पादन करता है । दक्षिण अफ्रीका की न्यायिक राजधानी ब्लौम्फ़न्टेन है ।

9.अफ्रीका में सर्वाधिक चाय उत्पादित करने वाला देश कीनिया है ।
10.अफ्रीका में सर्वाधिक जैतून उत्पादित करने वाला देश टूयूनीशिया है ।
11.स्टेनली जलप्रपात कांगो नदी पर और विक्टोरिया प्रपात जाम्बेजी नदी पर स्थित है ।

12.नील नदी का उद्गम स्थल विक्टोरिया झील है । आस्वान बांध नील नदी पर बना है ।

13.मध्य अफ्रीका में बहने वाली जायरे नदी भारी मात्रा में जल (अफ्रीका की नदियों में सबसे अधिक जल) बहाकर अटलांटिक महासागर में ले जाती है । इसे इसके अतिंम भाग में कांगो नाम से भी जाना जाता है ।

Posted on by