⚫ हाल ही में दूरसंचार नियामक प्रधिकरण ( ट्राई ) ने नियमों में बदलाव किया है ट्राई के इन नए नियमों से DTH व केबल उपभोक्ताओं द्वारा भुगतान किये जाने वाले बिल में काफी कमी आएगी ।
⚫ ट्राई के नये नियमों के अनुसार अब उपभोक्ता मात्र 153 रुपए ( जीएसटी सहित ) प्रति माह के खर्चे पर 100 चैनल मुफ्त में देख सकते हैं ।ट्राई के अनुसार ग्राहक 31 जनवरी से पहले इन 100 चैनल्स का चुनाव कर सकते हैं , क्योंकि नये नियम 1 फरवरी से प्रभावी होंगे ।
⚫ ट्राई के अनुसार , ज्यादा से ज्यादा ग्राहकों को इस स्कीम का फायदा मिल सके इसके लिए उन्हें फोन के माध्यम से जानकारी दी जा रही है ।ग्राहकों के लिए 2 फोन नंबर भी जारी किए गए हैं जिनपर कॉल कर वह इसके बारे में जानकारी हासिल कर सकते हैं ।इसके साथ एक ई - मेल आईडी भी जारी की गई है ।
⚫ यदि कोई ग्राहक HD चैनल देखना चाहता हैं । |तो इसके लिए आपको पहले के मुकाबले ज्यादा पैसे देने होंगे ।नियमों के मुताबिक एक HD चैनल |देखने के लिए दो SD चैनलों के बराबर पैसा देना होगा ।इसके अलावा प्रीमियम कैटेगिरी के चैनलों |जैसे खेल और इंग्लिश मूवी चैनल्स के लिए भी ज्यादा पैसे चुकाने होंगे ।वहीं केबल कंपनियों और डीटीएच प्रोवाइडर्स ने 999 का नया पैक निकाला है , जिसमें सभी तरह के चैनल शामिल किये गए हैं।