अंतरराष्ट्रीय बौद्धिक संपदा (आईपी) सूचकांक में भारत आठ स्थानों की छलांग के साथ 36वें पायदान पर पहुंच गया। इस सूचकांक में इस साल 50 वैश्विक अर्थव्यवस्थाओं में बौद्धिक संपदा की स्थिति का विश्लेषण किया गया है।अमेरिकी चैंबर आफ कॉमर्स के नियंतण्र नवोन्मेषण नीति केंद्र (जीआईपीसी) द्वारा तैयार 2019 के इस सूचकांक में भारत आठ पायदान की छलांग के साथ 36वें स्थान पर पहुंच गया है। 2018 में भारत 44वें स्थान पर था।
• इसमें शामिल 50 देशों में भारत की स्थिति में सबसे ज्यादा सुधार आया है। इस सूचकांक में अमेरिका पहले, ब्रिटेन दूसरे, स्वीडन तीसरे, फ्रांस चौथे और जर्मनी पांचवें स्थान पर रहा है। पिछले साल भी ये देश इन्हीं स्थानों पर थे।
• जीआईपीसी ने यह सूचकांक 45 संकेतकों पर तैयार किया है। इनमें पेटेंट, कॉपीराइट और व्यापार गोपनीयता का संरक्षण आदि शामिल हैं।