टोक्यो ओलंपिक का शुभंकर
टोक्यो ओलंपिक , 2020 का शुभंकर ( Mascot ) 22 जुलाई , 2018 को जारी किया गया । नीले और गुलाबी रंग के इन शुभंकर को ‘ मिराइतोवा ’ और ‘ सोमाइटी ' नाम दिया गया है । नीले - चेक वाले ओलंपिक शुभंकर को ‘ मिराइतोवा ' नाम दिया गया है जो भविष्य और अमरत्व से जुड़े जापानी शब्दों का संगम है । वहीं इसका पैरालंपिक साझेदार गुलाबी - चेक वाला शुभंकर है जिसे ‘ सोमाइटी ' नाम दिया गया है । इसका नाम जापान के एक विशेष प्रकार के चैरी के पेड़ और अंग्रेजी उच्चारण ‘ सो माइटी ' ( इतना शक्तिशाली ) से लिया गया है ।
पहला खेलो इंडिया स्कूल गेम्स
खेलों में भारत को विश्व विजेता बनाने के उद्देश्य के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली के इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में 31 जनवरी , 2018 को पहले खेलो इंडिया स्कूल गेम्स का शुभारंभ किया । 8 फरवरी , 2018 तक चले इस खेल में हरियाणा , 38 स्वर्ण , 26 रजत और 38 कांस्य पदक सहित कुल 102 पदक के साथ अंक तालिका में शीर्ष पर रहा । इसके अलावा महाराष्ट्र , 36 स्वर्ण , 32 रजत और 43 कांस्य पदक सहित कुल 111 पदक के साथ दूसरे तथा दिल्ली , 25 स्वर्ण सहित कुल 94 पदक के साथ तीसरे स्थान पर रहा ।