सर्वाधिक कमाई करने वाले खिलाड़ियों की सूची
प्रतिष्ठित अंतर्राष्ट्रीय पत्रिका फोर्स ने विश्व के सबसे ज्यादा कमाई वाले 100 खिलाड़ियों की सूची 6 जून , 2018 को जारी की है । इसमें एकमात्र भारतीय खिलाड़ी विराट कोहली को जगह मिली है । भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान 2.4 करोड़ डॉलर ( लगभग 160 करोड़ रु . ) की वार्षिक कमाई के साथ सूची में 83वें स्थान पर हैं । वहीं अमेरिकी मुक्केबाज फ्लायड मेवेदर 28.5 करोड़ डॉलर की कमाई के साथ शीर्ष पर हैं । सभी शीर्ष 100 खिलाड़ियों की कमाई 3 . 8 अरब डॉलर है । पिछले ' वर्ष की तुलना में इसमें 23 फीसदी वृद्धि हुई है ।
भारतीय खेल प्राधिकरण का नाम होगा स्पोट्र्स इंडिया
अपने अस्तित्व में आने के 34 वर्ष पश्चात भारतीय खेल प्राधिकरण ( साई ) का नाम अब स्पोट्र्स इंडिया ( भारतीय खेल ) रखा जाएगा । खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने साई की बैठक के पश्चात 4 जुलाई , 2018 को यह घोषणा की । साई की स्थापना वर्ष 1984 में की गई थी ।
भारतीय हॉकी टीम की प्रायोजक
पुरुष और महिला हॉकी टीम को ओडिशा सरकार के रूप में नया प्रायोजक मिल गया जो अगले पांच साल तक खेल का प्रायोजन करेगी और पहली बार किसी राज्य सरकार ने इस तरह की पहल की है ।