• आइसोहायट ( Isohwet ) - वर्षा की समान मात्रा वाले स्थानों को मिलाने वाली रेखा ।
• आइसोमर ( Isomer ) वर्षा की वार्षिक मात्रा के प्रतिशत के रूप में व्यक्त की जाने वाली उसकी औसत मासिक मात्रा ( Mean Monthly Amount ) के स्थानों को मिलाने वाली रेखा ।
• आइसोमेसिक ( Isomesic ) – तलछटों अथवा अवसादों ( Sedi ments ) के निर्माण की समान दशाओं को मिलाने वाली रेखा ।
• आइसोपेकाइट अथवा आइसोपाथ ( Isopachyte or Isopath ) भूगर्भित अथवा भूभौतिक परत ( Geological bed ) की समान मोटाई वाले बिन्दुओं को मिलाने वाली रेखा ।
० कोसीस्मल अथवा आइसोसीस्ट ( Coseismal or Isosist ) समान भूकम्पीय लहरों को एक समय में ही अनुभव करने वाले स्थानों को मिलाने वाली रेखा ।
आइसोटेलण्टोज (isotalantose ) औसत मासिक तापान्तर की समानता वाले स्थानों को मिलाने वाली रेखा ।
आइसीआईकेट (isoikete) - लोगो के रहने योग्य निवास की । समान मात्रा वाले स्थानों को मिलाने वाली रेखा ।
आइसोफेने (Isophene) - समान मौसमी घटनाओं ( यथा पौधों में फूल आने का समय आदि ) को दशनि वाली रेखा ।
आइसोबेस - परातल के किसी सन्दर्भ बिन्दु से समान । ऊंचाई एवं निचाई को मिलाने वाली रेखा ।
आइसोकाइम ( isochime ) - औसत शीत तापमान की समानता वाले स्थानों को मिलाने वाली रेखा ।
० आइसैलोबार ( Isallolhar } - एक विशिष्ट अवधि में वायुमण्डलीय दबाव में होने वाले समान परिवर्तन के स्थानों को मिलाने वाली रेखा ।
आइसोकेफ ( Isokeph ) – कापालिक विभिन्नता ( Cranial Variation ) को दर्शाने वाली रेखा ।
आइसोटर्प loturp) — समान आराम ( Equal Comfort ) वाल स्थानों को दर्शाने वाली रेखा ।