इस्लामिक स्टेट आज दुनिया का सबसे खूंखार आतंकी गुट हैl नवंबर 2006 में इस आतंकी गुट का उदय हुआl तब इसका नाम इस्लामिक स्टेट ऑफ इराक एंड सीरिया यानी आईएसआईएस थाl बाद में अमरीका सीरिया के सीधे संदर्भ से बचने के लिए इस्लामिक स्टेट ऑफ इराक एंड लेवांत यानी आईएसआईएल कहने लगा lसीरिया के लेवंत प्रांत से इसके उदय के कारण जिसके नाम में लेवंत जुड़ा l
अब इस गुट ने अपना नाम इस्लामिक स्टेटस रख लिया है lशुरू में यह अलकायदा का हिस्सा थाl अलग गुट बनाने के बाद इसमें मुजाहिद्दीन सुरा काउंसलिंग, जैश अल टाइफा अल, ताहिर अल, सुन्ना जैसे चरमपंथी गुटों और इराक के सुन्नी समुदाय की जनजातियों का समर्थन हासिल कियाl सद्दाम हुसैन के पतन के बाद सुन्नी समुदाय खुद के साथ राजनीतिक एवं आर्थिक भेदभाव से पीड़ित औरव्यथित था l इसलिए इस ग्रुप को खुले दिल से समर्थन दियाl
समय के साथ इस चरमपंथी गुट के इरादों और वहसीयत में कोई बदलाव नहीं आयाl जून 2014 में अबू बकर अल बगदादी ने खुद को इस्लामिक स्टेट का खलीफा घोषित किया lइस गुट के अनुसार बगदादी ने बगदाद विश्वविद्यालय से इस्लामिक स्टडीज में पीएचडी कीl अमेरिका ने बगदादी को दुनिया का नंबर 1 आतंकी मानते हुए उस पर करीब $10000000 का इनाम घोषित किया हैl बगदादी समारा का निवासी हैl सद्दाम के शासनकाल में 2003 में इराक पर अमेरिकी हमले के दौरान हुआ इमाम अहमद अल मस्जिद में मौलाना थाl