अमेरिकी शटडाउन ( ( American Shutdown )
22 दिसंबर , 2018 को संयुक्त राज्य अमेरिका में संघीय सरकार ने शटडाउन की घोषणा कर दी । राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और विपक्षी डेमोक्रेट्स के बीच अमेरिका - मैक्सिको सीमा पर दीवार निर्माण के लिये वित्तीय प्रबंध पर सहमति नहीं।
० पृष्ठभूमि : 20 दिसंबर , 2018 को सत्तारूढ़ रिपब्लिकन सांसदों ने पांच बिलियन अमेरिकी डॉलर ( लगभग 35,000 करोड़ रुपए ) का फंडिंग बिल पास किया था । 21 दिसंबर , 2018 को इस मुद्दे पर सीनेट में वोटिंग शुरू हुई , जिसमें विपक्षी डेमोक्रेट्स ने इस बिल का विरोध किया जिसके चलते यह विधेयक सीनेट में पारित नहीं हो सका । विदित हो कि पिछले दो वर्षों में यह तीसरा मौका है जब अमेरिका में शटडाउन की स्थिति बनी हो । इसके पूर्व अमेरिका में 20 जनवरी,2018 से 23 जनवरी,2018 तक शटडाउन की स्थिति बनी थी । ध्यातव्य है कि अमेरिका में इसके पूर्व शटडाउन के कारण अक्टूबर , 2013 में सरकार का कामकाज 16 दिन बंद रहा था , जबकि दिसंबर , 1995 में सरकार का कामकाज 21 दिन ठप रहा था ।
अमेरिकी प्रशासन का प्रयास : 10 जनवरी , 2019 को अमेरिका के राष्ट्रपति एवं प्रतिनिधि सभा की स्पीकर पेलोसी तथा अल्पमत के नेता चकर शुमर के साथ बैठक पूर्णतः असफल रही । इस तरह तीन हफ्तों से चल रहा शटडाउन जारी है तथा अमेरिका की वित्तीय स्थिति चरमरा गई है ।
क्या होता है शटडाउन : अमेरिका में शटडाउन की स्थिति तब आती है जब अमेरिकी कांग्रेस संघीय बजट को पारित करने में असफल रहती हैं ऐसी स्थिति में वित्तीय कामकाज रुक जाता हैं तथा संघीय कर्मचारियों का वेतन रुक जाता है जिसे शटडाउन् कहा जाता है । गौरतलब है कि अमेरिकी शटडाउन के चलते 9 संघीय विभागों के अतिरिक्त अन्य बहुत से अधिकरणों का कार्य ठप्प हो जाता है ।