सिंगापुर में क्वाड सदस्यों की बैठक ( Meeting of Quad Members in Singapore ) के बारे में

सिंगापुर में क्वाड सदस्यों की बैठक ( Meeting of Quad Members in Singapore )


 •भारत , आस्ट्रेलिया , जापान एवं अमेरिका ने 15 नवंबर , 2018 को चतुर्भुज सुरक्षा संवाद ( Quadrilateral Security Dialogue ) क्वाड में हिस्सा लिया । गौरतलब निवेश है कि यह वार्ता संयुक्त सचिव स्तर की थी ।
 • वार्ता का केन्द्र : ध्यातव्य है कि पूर्वी एशिया सम्मेलन ( East टसोर्सिंग Asian Summit ) के इतर चारों देशों के प्रतिनिधियों ने मुलाकात की । विदित हो कि वार्ता का केन्द्र संपर्क में सहयोग , समावेशी विकास , आतंकवाद विरोध , समुद्री एवं साइबर सुरक्षा तथा एशिया - प्रशांत महासागर में नियम आधारित व्यवस्था रहे ।
 • पृष्ठभूमि : क्वाड की पिछली वार्ता जून - 2018 में सिंगापुर में  ही आयोजित हुई थी जबकि पहली बैठक नवंबर 2017 में मनीला ( Manila ) फिलीपींस में हुई थी । गौरतलब है कि नवंबर 2018 में सिंगापुर में आयोजित बैठक तीसरी थी ।
 • क्वाड ( Quad ) : एक परिचय चीन की महत्त्वाकांक्षी ' वन बेल्ट एंड रोड इनिशिएटिव ' को अमेरिका संतुलित करने एवं हिंद - प्रशांत महासागर में शक्ति संतुलन राष्ट्रपति बनाए रखने के लिए अमेरिका - भारत ऑस्ट्रेलिया एवं जापान  एक समूह का निर्माण करने पर सहमत हुए हैं । ध्यातव्य है कि यह कदम नवंबर , 2017 में मनीला ( Minila ) - फिलीपींस में आयोजित आसियान शिखर सम्मेलन के इतर उठाया गया । समूह का उद्देश्य हिंद महासागर में चीन की शक्ति को संतुलित करना है । गौरतलब है कि अभी हाल में सिंगापुर में चारों देशों के प्रतिनिधियों ने मुलाकात की ।
  विदित हो कि इस समूह को बनाने का प्रयास 2007 में भी किया गया था । परंतु चीनी दबाव में ऑस्ट्रेलिया के कदम वापस खींचने के कारण यह योजना अमल में नहीं आ सकी थी ।

Posted on by