ऑक्सफैम ने देश में बढ़ती-अमीरी गरीबी की खाई पर जारी की रिपोर्ट

• भारत के अमीर लोगों की संपत्ति में 2018 में रोजाना 2,200 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई। 2018 में 1% अमीर लोग 39% अधिक अमीर हुए, जबकि गरीब लोगों की संपत्ति में महज तीन फीसदी का इजाफा हुआ। यह स्टडी रिपोर्ट ऑक्सफैम इंटरनैशनल ने सोमवार को जारी की। 
• भारत की 10 फीसदी आबादी के पास देश की कुल संपत्ति का 77.4 फीसदी हिस्सा है। जबकि एक फीसदी लोगों के पास देश की कुल संपत्ति का 51.53 फीसदी हिस्सा है। भारत के नौ बड़े अमीर लोगों की संपत्ति 50 फीसदी गरीब आबादी की संपत्ति के बराबर है। 
• वर्ल्ड इकनॉमिक फोरम (डब्ल्यूईएफ) की सालाना पांच दिवसीय बैठक से पहले जारी रिपोर्ट के मुताबिक, ग्लोबल लेवल पर 2018 में अमीरों की संपत्ति में रोजाना 12 फीसदी का इजाफा हुआ, जबकि दुनिया के सबसे गरीब तबके के लोगों की संपत्ति में 11 फीसदी की गिरावट आई। ऑक्सफैम ने कहा कि 13.6 करोड़ भारतीय 2004 से ही कर्ज में डूबे हैं। 
• 13.6 करोड़ की यह आबादी देश की सबसे गरीब आबादी की 10 फीसदी है। अमीरी-गरीबी के बीच यह बढ़ती खाई गरीबी के खिलाफ लड़ाई को कमजोर, अर्थव्यवस्था को बर्बाद और दुनियाभर में लोगों का गुस्सा बढ़ा रही है।
• जेफ बेजोस और इथोपिया : सबसे अमीर शख्स और ऐमजॉन के संस्थापक जेफ बेजोस (54) की संपत्ति बढ़कर 7.27 लाख करोड़ रुपये (112 अरब डॉलर) हो गई। उनकी संपत्ति का महज एक फीसदी हिस्सा गरीब अफ्रीकन देश यूथोपिया के कुल हेल्थ बजट के बराबर है। 
Posted on by