66 Products के Rate घटाए: इंसुलिन, Food Items अब सस्ते
GST Council And Composing Limit 75 लाख कर दी है।
जीएसटी काउंसिल की रविवार को हुई मीटिंग में 66 प्रोडक्ट्स सस्ते कर दिए गए। अरुण जेटली ने मीटिंग के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस की। कहा- 133 सामानों के जीएसटी रेट्स को रिव्यू करने का प्रपोजल मिला था। इसमें से 66 प्रोडक्ट्स के रेट घटा दिए गए हैं। इंसुलिन पर टैक्स रेट 12 से घटाकर 5% कर दिया गया है। टोमैटो कैचअप, पैक्ड फूड्स और मसाले समेत कई फूड प्रोडक्टस के रेट भी कम किए गए हैं। 75 लाख तक के सालाना Tern Over वाले कारोबारियों को जीएसटी के दायरे से छूट दी गई है। पहले यह सीमा 50 लाख रुपए सालाना टर्नओवर थी।
Finance Minister ने बताया- Counsling ने कई सामानों पर Tax Rate कम करने का फैसला किया है। इससे आम आदमी की जरूरत वाले कई सामान सस्ते हो जाएंगे। लेकिन, इसका सरकार के रेवेन्यू पर असर होगा।