GST ALL QUESTION..

1. जीएसटी के प्रकार है? → तीन (SGST, CGST, IGST)

2. सर्वप्रथम जीएसटी बिल का प्रारूप तैयार करने वाली समिति के अध्यक्ष थे? → असीम दास गुप्ता

3. जीएसटी बिल पर राज्यसभा तथा लोकसभा ने क्रमशः पारित किया? → 3 अगस्त तथा 8 अगस्त 2016

4. जीएसटी की दरें है? → पाँच (0%, 5%, 12%, 18%, 28%)

5. 28% दर वाली वस्तुओं का कुल प्रतिशत है? → 19%

6. जीएसटी बिल पर राष्ट्रपति ने अपनी मंजूरी दी? → सितंबर 2016.

7. संविधान के किस अनुच्छेद के तहत जीएसटी परिषद् का गठन किया गया है? → अनुच्छेद-279(A)

8. जीएसटी पंजीकरण संख्या में कुल डिजिट है? → 15

9. जीएसटी चोरी करने पर कितने वर्ष के लिए कारावास का प्रावधान है? → पाँच वर्ष

10. जीएसटी परिषद् में सम्मलित कुल सदस्यों की संख्या है? → 33

11. भारत का वह राज्य जहाँ जीएसटी अन्त में लागू हुआ? → जम्मू-कश्मीर

12. जीएसटी लागू करने वाला विश्व का पहला देश था? → फ्रांस (1954)

13. वह संविधान संशोधन जिसके तहत जीएसटी पारित किया गया? → 122वाँ (101वाँ )

14. भारत में वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) लागू कर दिया गया? → 1 जुलाई 2017 से

15. भारत में जीएसटी लागू करने का सुझाव दिया था? → विजय केलकर समिति ने

16. जीएसटी में समाहित कुल अप्रत्यक्ष कर तथा अधिभार (सेस) की संख्या क्रमशः है? → 17 अप्रत्यक्ष कर तथा 23 अधिभार

17. जीएसटी बिल को सर्वप्रथम पारित करने वाला राज्य है? → असम

18. राज्यों को जीएसटी से होने वाले नुकसान का कितने वर्षों तक केंद्र 100% भरपाई करेगा? → पाँच वर्ष

19. जीएसटी लागू होने के बाद जीडीपी में कितने प्रतिशत वृद्घि का अनुमान लगाया गया है? → 2%

20. जीएसटी किस प्रकार का कर है? → अप्रत्यक्ष, बहुस्तरीय, गंतव्य आधारित

Posted on by