सामयिकी- 11 & 12 फरवरी 2019

  •  राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस 8 फरवरी को मनाया गया है। बच्चों के आँतों में जो परजीवी कीड़ो का प्रसार होता है, उसे रोकने के लिए यह दिवस मनाया जाता है।
  • अभी "ला जस्टिस एंड जुडिशल पॉवर" पुस्तक का विमोचन 'रामनाथ कोविंद' ने किया है। इस पुस्तक के लेखक 'मूलचंद शर्मा' है।
  • अभी असम राज्य सरकार ने "अरुंधति योजना" की घोषणा की है। इसमें वह गरीब लड़कियों की शादी में एक तोला सोना (10 ग्राम) देगी।
  • उड़ीसा के मुख्यमंत्री 'नवीन पटनायक' ने अभी गुरु 'पदम् संभव' की प्रतिमा का अनावरण किया है।
  • जम्मू कश्मीर का तीसरा प्रशासनिक प्रभाग 'लद्दाख' में बनाया गया है।
  • अमेरिका ने भारत को दो "मिसाइल रक्षा प्रणाली" बेचने की घोषणा की है।
  • हाल ही में "बूरी बूट योलो त्यौहार" 'अरुणाचल प्रदेश' में मनाया गया है। यह न्यासी जनजाति का प्रसिद्ध त्योहार है, और इसे बसंत ऋतु की शुरुआत में मनाया जाता है।
  • प्रधानमंत्री मोदी ने "नॉर्थ ईस्ट गैस ग्रिड" की आधारशिला 'असम' में रखी है।
  • अभी संयुक्त अरब अमीरात की 'आबूधाबी अदालत' ने 'हिंदी' को तीसरी आधिकारिक भाषा के रूप में शामिल किया है।
  • ग्रेटर नोएडा में 13वें PETROTECH 2019 का उद्घाटन धर्मेंद्र प्रधान ने किया है।
  • अभी उत्तराखंड में "हिमालय वेधशाला" स्थापित की गई है।
  • हाल ही में 'रुचिरा कंबोज' को 'भूटान' में 'भारत' का राजदूत नियुक्त किया गया है।
  • दीपा मेहता (फिल्म निर्माता)  को "लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड" से सम्मानित किया गया है।
  • अभी 'अफ्रीकी संघ' के अध्यक्ष के रूप में 'अब्देल फतह अल सिसी' को चुना गया है।
  • बहुराष्ट्रीय समुद्री अभ्यास "अमन 19" पाकिस्तान के 'कराची' में शुरू हुआ।
Posted on by