प्रशांत महासागर

विश्व का सबसे बड़ा और गहरा महासागर है जिसकी आकृति त्रिभुज जैसा है । प्रशांत महासागर पृथ्वी के एक तिहाई क्षेत्रफल पर पश्चिम से पूर्व 16000 किलो मीटर चौड़ाई तथा उत्तर में बेरिंग जल डमरू तथा दक्षिण में अंटार्कटिका महाद्वीप के मध्य 14880 किलोमीटर की लंबाई में त्रिभुजाकार रूप में फैला है ।इसकी औसत गहराई 4572 मीटर है। इसका क्षेत्रफल 165723740 वर्ग किलोमीटर है। इसके उत्तर में बेरिंग जल डमरू दक्षिण में अंटार्कटिका महाद्वीप पूर्व में दक्षिणी तथा उत्तरी अमेरिका महाद्वीप के पश्चिम में ऐसे ऑस्ट्रेलिया स्थित है। इसमें कई आंतरिक तथा सीमांत सागर जैसे बेरिंग सागर ,जापान सागर ,ओखोत्स्क, चीन सागर ,अरफुरा सागर ,कोरल सागर आदि पाए जाते हैं ।प्रशांत महासागर में मध्यवर्ती कटक नहीं पाया जाता है । किंतु कुछ बिखरे कटक जैसे प्रशांत कटक ,न्यूजीलैंड रिज,क्वींसलैंड पठारी पाए जाते हैं।

   सबसे गहरा गर्त मेरियाना गर्त है जो कि प्रशांत महासागर में स्थित है इसकी गहराई लगभग 11 किलोमीटर है

 प्रशांत महासागर की धाराएं-

गर्म जलधारा

1- उत्तर विषुवतरेखीय धारा

2- दक्षिण विषुवत रेखीय धारा

3- उत्तरी प्रशांत धारा

4- कोरोसियों धारा

5- सुसीमा धारा

6- एल नीनो धारा

ठंडी जलधारा

1- क्यूराइल्स या ऑयशियो धारा

2-ओखटास्क धारा

3-पश्चिमी पवन धारा

4-कैलिफोर्निया धारा

6-पेरू या हम्बोल्ट धारा

इत्यादि प्रमुख जलधाराएँ हैं प्रशांत महासागर की।

Posted on by