जनरल नॉलेज याद करने की शॉर्टकट ट्रिक्स - 07

भारतीय संविधान मे किन देशो से क्या लिया गया है  को याद करने की शॉर्टकट ट्रिक्स (shortcut tricks)

TRICK:-

एक बार कुछ देश के लोग बैठकर आपस मे बाते

कर रहे थे और भारत के "भीम राव अम्बेदकर "

चुप चाप सुन रहे थे। बाते कुछ इस प्रकार

हो रही थी

ब्रिटेन :- पुरे देश पे मेरा कब्जा था इस लिये

`संसद का निर्माण अकेले करेँगे

(संसदीय , विधि निर्माण , एकल)

अमेरीका :- नही, मेरे पास संयुक्त राष्ट्र संघ

है। इसलीये लोगो को न्याय और

स्वतंत्रता दिलाना मेरा अधिकार है

(न्यायिक , स्वतंत्रता का अधीकार और मौलीक अधीकार)

जर्मनी :- तुमलोग बहुत हमे विश्व युद्ध हराये

है इसलीये अब मै आपातकाल घोषित करुंगा

(आपातकाल)

फ्रांस :- मै तो पहले से हि  गणतंत्र वाला देश

हु ये जानते हि हो सब

(गणतंत्रात्मक शासन)

कनाडा-: तुम लोग को जो करनी हो करो। मै ऐक

शक्तिशाली देश हु शक्ति के बटबाँरा कर

अपनी सुरक्षा कर लुंगा

(राज्यो मे शक्ति का विभाजन)

आयरलैँड :- अरे यार। तुम लोग कि नीति निर्देश

हमे कुछ समझ नही आ रही

(नीति निर्देशक तत्व)

ऑस्ट्रेलिया :- मै विश्व कप क्रिकेट मे हमेशा

सुची नं 1 पर रहता हु।

(समवर्ती सुची)

दक्षिण अफ्रिका :- पर मै इतना अच्छा खेलने के

बात भी आजतक सेमी फाइनल तक भी नही पहचे

शायद अपने खेल मे कुछ संसोधन करना पङेगा

(संविधान संसोधन कि प्रक्रिया)

रुस : भारत मेरा दोस्त है और उसकि मदद

करना हमारा मुल कर्तव्य है

(मुल कर्तव्य)

Posted on by