ध्वनि -2

अपवर्तन (Refraction) ध्वनि तरंग की वह विशेषता जिसके कारण वे माध्यम परिवर्तन होने से मूल पथ से विचलित हो जाते हैं। अपवर्तन के कारण ही ध्वनि दिन की अपेक्षा रात में अधिक दूर तक सुनाई पड़ती है।

परावर्तन के अनुप्रयोग

      मेगाफोन (Megaphone) : भीड़ को सम्बोधित करने वाला एक ध्वनि विस्तारक यंत्र।

      हद्वीक्षण यंत्र या आला (Stethoscope) : डाॅक्टरों के द्वारा प्रयोग किया जाने वाला हृदय तथा शारीरिक संवेदना ज्ञात करने वाला यंत्र।

      ध्वनि पट्ट (Sound Board) : स्टेज के पीछे ध्वनि के परावर्तन के लिए लगी पट्टी।

      श्रवण सहाय (Hearing Aid) : बधिरों के द्वारा प्रयुक्त एक उपकरण।

      मरमर श्राव गैलरी (Whishpering Gallery): भारत के गोल गुम्बज तथा सेंट पाॅल चर्च लन्दन में स्थित एक ऐसा स्थान जहाँ ध्वनि के परावर्तन के अभाव में ध्वनि बहुत धीमी सुनाई पड़ती है।

विभिन्न कारकों का ध्वनि के वेग पर प्रभाव

      दाब (Pressure) : कोई प्रभाव नहीं पड़ता।

      तापमान Temperature) : माध्यम ताप बढ़ने पर बढ़ता है और घटने पर घटता है।

      आर्द्रता (Humidity) : बढ़ने पर बढ़ता है तथा घटने पर घटता है।

      आवृत्ति (Frequency) : कोई प्रभाव नही पड़ता।

      माध्यम : ठोस में सर्वाधिक तथा गैस में न्यूनतम होता है।

-शेष अगले भाग में

Posted on by