अनुनाद (Resonance) : जब किसी वस्तु के कम्पनों की स्वाभाविक आवृत्ति के बराबर होती है, तो वह वस्तु महत्तम आयाम से कम्पन करने लगती है। इस घटना को अनुनाद कहते हैं। सन् 1939 में संयुक्त राज्य अमेरिका का टैकोमा पुल अनुनाद के कारण ही क्षतिग्रस्त हो गया था।
विवर्तन (Diffraction) : ध्वनि तरंगों का अपने मार्ग में किसी बाधा के किनारों पर मुड़ने की घटना को विवर्तन कहते हैं। विवर्तन के कारण ही बाहर से आने वाली ध्वनि मुड़कर हम तक पहुँच जाती है।
तारत्व (Pitch) : यह ध्वनि तरंग की वह विशेषता है, जिसके कारण मोटी तथा सुरीली ध्वनि में अन्तर किया जा सकता है। उच्च तारत्व वाली ध्वनि की आवृत्ति होती है तथा वह सुरीली सुनाई पड़ती है, जबकि निम्न तारत्व वाली ध्वनि की आवृत्ति कम होत है तथा वह मोटी सुनाई पड़ती है। स्त्रियों का तारत्व पुरूषों की अपेक्षा तथा मच्छर का तारत्व शेर की अपेक्षा उच्च होता है। ध्वनि के तारत्व का ध्वनि तरंगों की तीव्रता से कोई संबंध नहीं है।
गुणता (Quality) : यह ध्वनि तरंगों की वह विशेषता है जिसके आधार पर समान प्रबलता एवं समान आवृत्ति की ध्वनियों के बीच अन्तर किया जा सकता है। दो ध्वनियों में अंतर उनके मूल स्वरक व सनादी से भिन्नता के कारण होता है।