ब्रेल लिपि में संविधान

25 नवंबर 2018 को ब्रेल लिपि में मुद्रित संविधान का पहला खंड प्रस्तुत किया गया।

1-इसे कुल 5 खंडों में प्रस्तुत किया जाना है।

-यह पहला अवसर है जब संविधान को ब्रेल लिपि में प्रस्तुत किया जा रहा है ।

2-ब्रेल लिपि की सीमाओं के कारण किसी पुस्तक में डेढ़ सौ से अधिक पृष्ठ नहीं रखे जा सकते हैं , इसलिए ब्रेल लिपि में मुद्रित व संविधान दृष्टिबााधितो के लिए पांच खंडों में प्रस्तुत किया जा रहा है ।

3-स्वागत थोराट, सावी फाउंडेशन और बुद्धिस्ट एसोसिएशन फॉर ब्लाइंड के संयुक्त प्रयास से इस संविधान का निर्माण किया जा रहा है ।

4-स्वागत थोराट ने भारत का पहला ब्रेल न्यूज़ लेटर "स्पर्शदन्यन" शुरू किया था।

5-बुद्धिस्ट एसोसिएशन ने पहली बार बुद्ध वंदना को ब्रेल लिपि में प्रकाशित किया था।

6-संविधान के अधिकारिक प्रति , जिसे ब्रेल लिपि में अनुवादित किया गया है, डॉ बाबासाहेब आंबेडकर अनुसंधान और प्रशिक्षण संस्थान (BARTI)से ली गई है। ब्रेल लिपि में प्रकाशित यह संविधान दृष्टि बाधितों को उनके अधिकार जानने में सहायता प्रदान करेगा।

ब्रेल लिपि में लिखित संविधान की विशेषता निम्नलिखित है---

  • ब्रेल लिपि की वस्तुगत सीमाओं के कारण किसी पुस्तक में 150 से अधिक पृष्ठ नहीं रखे जा सकते हैं। इसलिये अनूदित संविधान को पाँच खंडों में प्रकाशित करने का फैसला लिया गया है और इसका पहला खंड 25 नवंबर को प्रकाशित किया जाएगा।
  • इस संविधान श्रृंखला का दूसरा भाग दो महीने बाद प्रकाशित किया जाएगा।
  • संविधान के प्रकाशन के साथ ही ब्रेल लिपि में कई अन्य पुस्तिकाओं को भी प्रकाशित किया जाएगा जो दृष्टि बाधित समुदाय से आने वाले यूपीएससी अभ्यर्थियों तथा वकीलों के लिये सहायक होंगी।
Posted on by