लोक कला शैली एवं लोक नृत्य (भाग:-2)
- 'घंटा मर्दाला' आंध्र प्रदेश का लोक नृत्य है।
- 'चेरोकान' मिजोरम की लोक नृत्य कला शैली है।
- 'लाई हरीबा' मणिपुर राज्य में प्रचलित लोक नृत्य शैली है।
- 'कुमीनागा' लोक नृत्य नागालैंड राज्य में प्रचलित है।
- लोक नृत्य 'लंबाडी' आंध्र प्रदेश राज्य से संबंधित है।
- 'जात्रा' पश्चिम बंगाल का प्रमुख लोक नृत्य है।
- 'कीर्तन' पश्चिम बंगाल का प्रमुख लोक नृत्य है।
- 'गिद्दा' जो कि एक नृत्य का रूप है, पंजाब से संबद्ध है।
- 'जटा जटिन' बिहार का प्रमुख लोक नृत्य है।
- 'नौटंकी' उत्तर प्रदेश का प्रमुख लोक नृत्य है।
- 'लावणी' महाराष्ट्र राज्य का प्रसिद्ध लोक नृत्य है।
- 'छाऊ' उड़ीसा राज्य का प्रसिद्ध लोक नृत्य है।
- 'बच्चा नगमा' हिमाचल प्रदेश राज्य के पुरुषों का प्रमुख लोक नृत्य है।
- 'तेराताली' राजस्थान का लोक नृत्य है।
- 'कारागम' धार्मिक लोक नृत्य तमिलनाडु से संबंधित है।
- 'करमा' लोकनृत्य भारत के छत्तीसगढ़ राज्य में प्रचलित है।
- लोकनृत्य 'वैशाख बिहू' असम में प्रचलित है।
- राजस्थान का प्रमुख लोक नृत्य 'घूमर' है।
- 'ओटनटुल्लन' "गरीबों की कथकली" के नाम से जाना जाता है।
- झारखंड का 'पाइका' एक लोक नृत्य है।
- 'सुआ' नृत्य बैगा जनजाति से संबंधित है।
- 'काडाम' लोक नृत्य का संबंध ओरांव से है।
- 'यक्षगान' लोक जनजाति नृत्य कर्नाटक से संबंधित है।