सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न के विषय में जानकारी

⚫  भारत रत्न भारत का सर्वोच्च नागरिक सम्मान है । यह सम्मान कला , साहित्य , विज्ञान , सार्वजनिक सेवा और खेल के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए दिया जाता है। 
⚫इस पुरस्कार की स्थापना 2 जनवरी 1954 में भारत के तत्कालीन राष्ट्रपति श्री राजेंद्र प्रसाद द्वारा की गई थी ।

⚫ अन्य अलंकरणों के समान इस सम्मान को भी नाम के साथ पदवी के रूप में प्रयुक्त नहीं किया जा सकता । प्रारम्भ में इस सम्मान को मरणोपरांत देने का प्रावधान नहीं था , यह प्रावधान 1955 में बाद  में जोड़ा गया । 
 
⚫ एक वर्ष में अधिकतम तीन व्यक्तियों को ही भारत रत्न दिया जा सकता है । 
 
⚫  भारत रत्न - 2019 , वर्ष 2019 का यह सम्मान 26 जनवरी , 2019 को । तीन लोगों को प्रदान किया गया है ।
  
⚫ प्रणव कुमार मुखर्जी ( जन्म : 11 दिसम्बर 1935 , पश्चिम बंगाल )
 
⚫ • भारत के तेरहवें राष्ट्रपति रह चुके हैं । 26 जनवरी 2019 को प्रणब मुखर्जी को सार्वजनिक सेवा के क्षेत्र में विशेष योगदान के लिए भारत रत्न से सम्मानित किया गया है । 

 ⚫ भूपेन हजारिका ( 8 सितंबर , 1926 - 5 नवम्बर 2011 )
  
⚫ भारत के पूर्वोत्तर राज्य असम से एक बहुमुखी प्रतिभा के गीतकार , । संगीतकार और गायक थे । इसके अलावा वे असमिया भाषा के । कवि , फिल्म निर्माता , लेखक और असम की संस्कृति और संगीत के अच्छे जानकार भी रहे थे । 
 
⚫ नानाजी देशमुख ( जन्म : 11 अक्टूबर 1916 , 27 फरवरी 2010 ) 

⚫ नानाजी देशमुख एक भारतीय समाजसेवी थे । वे पूर्व में भारतीय जनसंघ के नेता थे । 

⚫ अन्य तथ्य

 ⚫ मूल रूप में इस सम्मान के पदक का डिजाइन 35 मिमि गोलाकार स्वर्ण मैडल था जिसमें सामने सूर्य बना था , ऊपर हिन्दी में भारत रत्न लिखा था और नीचे पुष्प हार था और पीछे की तरफ राष्ट्रीय चिह्न था , फिर इस पदक के डिजाइन को बदल कर तांबे के बने पीपल के पत्ते पर प्लेटिनम का चमकता सुर्य बना दिया गया जिसके नीचे चाँदी में लिखा रहता है भारत रत्न ' और यह सफेद फीते के साथ गले में पहना जाता है।

 ⚫ अब तक कुल 48 हस्तियों  को भारत रत्न से पुरस्कृत किया जा चुका है।

Posted on by