विनियोग विधेयक - विनियोग विधेयक में भारत की संचित निधि पर भारित व्यय की पूर्ति के लिए अपेक्षित धन तथा सरकार के खर्च हेतु अनुदान की माँग शामिल होती है । भारत की संचित निधि में से कोई धन विनियोग विधेयक के अधीन ही निकाला जा सकता है ।
बैक बेंचर ( Back Bencher – सदन में आगे के स्थान प्रायः मंत्रियों, संसदीय सचिवों तथा विरोधी दल के नेताओं के लिए रक्षित होते हैं । गैर - सरकारी सदस्यों के लिए पीछे का स्थान नियत रहता है । पीछे बैठने वाले सदस्यों को ही बैक बैंचर कहा जाता हैं ।
गुलेटिन - गुलेटिन वह संसदीय प्रक्रिया है जिसमें सभी माँगों को जो नियत तिथि तक न निपटायी गई हो बिना चर्चा के ही मतदान के लिए रखा जाता है ।
काकस ( Cacus ) - किसी राजनीतिक दल अथवा गुट के प्रमुख सदस्यों की बैठक को “ काकस ' कहते हैं । इन प्रमुख सदस्यों द्वारा तय की गई नीतियों से ही पूरा दल संचालित होता है ।
त्रिशंकु संसद - आम चुनाव में किसी राजनीतिक दल को स्पष्ट बहुमत न मिलने की स्थिति में त्रिशंकु संसद की रचना होती है । त्रिशंकु सदन की स्थिति में दल - बदल जैसे कुप्रवृत्तियों को प्रोत्साहन मिलता है । देश में नौवीं , दसवीं , ग्यारहवीं , बारहवी , तेरहवीं व घौदहवीं लोकसभा की यही स्थिति रहीं ।