मेराह पुतिह उपग्रह के संदर्भ में लेख

  7 अगस्त , 2018 को स्पेसएक्स ( SpaceX ) ने फॉल्कन - 9 ( Falcon 9 ) रॉकेट द्वारा संयुक्त राज्य अमेरिका के फ्लोरिडा में स्थित केप कैनवेरल ' एयर फोर्स स्टेशन से इंडोनेशियाई भू - स्थिर ( Geo Stationary ) संचार उपग्रह ' मेराह पुतिह ' का सफल प्रक्षेपण किया । 

  मेराह पुतिह 

 मेराह पुतिह का तात्पर्य इंडोनेशिया के राष्ट्रध्वज में मौजूद लाल और सफेद रंग से है ।
 
  मेराह पुतिह ( Merah Putih ) या टेलकॉम - 4 ( Telkom - 4 ) नाम का यह उपग्रह इंडोनेशिया की सबसे बड़ी दूरसंचार सेवा प्रदाता कंपनी ' टेलकॉम इंडोनेशिया के लिए छोड़ा गया है । 

  इस उपग्रह का निर्माण कैलिफोर्निया में स्थित एसएसएल ( SSL ) कंपनी द्वारा किया गया है । 
  
 5800 किलोग्राम वजनी यह उपग्रह इंडोनेशिया के साथ - साथ भारत तथा दक्षिण एवं दक्षिण - पूर्व एशिया के अन्य क्षेत्रों में भी दूर संचार सेवा प्रदान कर सकता है । 
 
  इस उपग्रह की सेवा अवधि 15 वर्ष अनुमानित है ।
  
  फॉल्कन 9 ब्लॉक 5 संस्करण 
  
 मेराह पुतिह उपग्रह प्रक्षेपण की सर्वाधिक प्रमुख बात यह थी कि इस उपग्रह प्रक्षेपण में स्पेसएक्स द्वारा फॉल्कन - 9 रॉकेट के नवीनतम संस्करण ब्लॉक - 5 के प्रथम चरण के बूस्टर का प्रथम बार पुनर्पयोग किया गया । 
 
  इससे पूर्व ब्लॉक - 5 बूस्टर का प्रयोग 11 मई , 2018 के बांग्लादेश के प्रथम संचार उपग्रह ' बंगबंधु - 1 ' का प्रक्षेप करने हेतु किया गया था ।

  सफल प्रक्षेपण के । पश्चात यह बूस्टर मानवरहित पोत ( Drone Ship ) ' ऑफ कोर्स आई स्टिल लव यू ' ( Of Course I Still Love You ) पर सुरक्षित रूप से उतरा ।
  
   उल्लेखनीय है कि ब्लॉक - 5 बूस्टर का विकास नासा ( NASA ) की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए तथा प्रथम चरण के बूस्टर में बिना अधिक सुधार किए इसका त्वरित एवं लगातार पुनर्पयोग करने हेतु किया गया है ।
   
 अन्य महत्वपूर्ण तथ्य
 
   स्पेसएक्स ( SpaceX ) एक निजी अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी विनिर्माता और अंतरिक्ष परिवहन सेवा की अमेरिकी कंपनी है । 
   
  इसकी स्थापना वर्ष 2002 में ' एलन मस्क ' द्वारा की गई थी । तथा इसका मुख्यालय संयुक्त राज्य अमेरिका में कैलिफोर्निया के हॉथार्न ( Hawthorne ) में है । 
  
 फॉल्कन - 9 एक द्विचरणीय रॉकेट है , जिसके पहले चरण में 9 मर्लिन ( Merlin ) इंजन लगे होते हैं तथा जिसमें किसी एक इंजन के बंद होने के बाद भी अन्य इंजन मिशन को सफलतापूर्वक संपन्न कर सकते हैं । 

   फॉल्कन - 9 पुनर्जड़ान भरने में सक्षम प्रथम कक्षीय ( Orbital ) श्रेणी का रॉकेट है ।

Posted on by