रेगुलेटिंग एक्ट 1773 -
* कंपनी के शासन पर संसदीय नियंत्रण स्थापित किया गया।
* बंगाल के गवर्नर को बंगाल का गवर्नर जनरल कहा जाने लगा।
* वारेन हेस्टिंग बंगाल का पहला गवर्नर जनरल बना।
* कोलकाता में 1774 में सुप्रीम कोर्ट की स्थापना की गई।
पिट्स इंडिया एक्ट 1784 -
* कंपनी में दोहरा शासन की शुरुआत
1. बोर्ड ऑफ कंट्रोल - राजनीतिक मामलों की देखरेख के लिए।
2. बोर्ड आफ डायरेक्टर - व्यापारिक मामलों की देखरेख के लिए।
* गवर्नर जनरल के परिषद के सदस्यों की संख्या 3 कर दी गई।
1793 का अधिनियम -
* 1793 के अधिनियम के अंतर्गत बोर्ड ऑफ कंट्रोल के सदस्यों का वेतन भारतीय राज्य को से दिया जाने लग।
1813 का अधिनियम -
* कंपनी के व्यापारिक एकाधिकार को समाप्त कर दिया गया (चाय और चीन को छोड़कर)।
* ईसाई मिशनरियों को भारत में बसने एवं भूमि खरीदने का अधिकार दिया गया ।
* कंपनी को प्रतिवर्ष भारत में शिक्षा पर एक लाख रुपए खर्च करने का प्रावधान रखा गया।
1833 का एक्ट -
* चाय और चीन के साथ व्यापारिक एकाधिकार को समाप्त कर दिया गया।
* बंगाल के गवर्नर जनरल को अब भारत के गवर्नर जनरल कहा जाने लगा ।
* भारत का पहला गवर्नर जनरल विलियम बैटिंग था । * भारतीय कानूनों का वर्गीकरण किया गया और वित्त आयोग का गठन किया गया।