संविधान में प्रयुक्त प्रमुख शब्दों के अर्थ (संवैधानिक शब्दावली) भाग-5

स्नेप पोल - जब भारतीय संघ की कार्यपालिका शक्ति के  प्रधान राष्ट्रपति द्वारा संसद को अचाक भंग करने की घोषणा की जाती है या राज्य के कार्यपालिका प्रधान राज्यपाल द्वारा विधानमण्डल को भंग किया जाता है तो शीघ्र ही अधिसूचना पर चुनाव सम्पन्न करा दिये जाते हैं ऐसे चुनावों को (Snap poll ) कहते हैं । 


प्रोटोकाल - जब किन्हीं दो देशों के बीच कोई संधि या समझौता होता है तो उस संधि या समझौते के प्रथम विवरण को प्रोटोकाल कहते हैं । 

आनुपातिक प्रतिनिधित्व - निर्वाचन के संदर्भ में जो पद्धतियाँ अपनायी जाती है उन्हीं में से एक है आनुपातिक प्रतिनिधित्व प्रणाली । इस प्रणाली में प्राप्त मतो के अनुपात के आधार पर राजनीतिक दलों को व्यवस्थापिका में सदस्यता प्रदान की जाती  है । भारत में संसदीय समितियों के सदस्यों की नियुक्ति राष्ट्रपति या उपराष्ट्रपति आदि के निर्वाचन के समय आनुपातिक प्रतिनिधित्व को बनाया गया है । दक्षिण - अफ्रीका इसका उदाहरण है । 

एकल संक्रमणीय मत प्रणाली :- एक संक्रमणीय मत प्रणाली एक प्रकार की निर्वाचन पद्धति है जिसमें प्रत्येक मतदाता को सभी उम्मीदवारों के नाम के आगे अपनी पसंद का क्रय व्यक्त करना पड़ता हैं । विजयी होने के लिए मतों की न्यूनतम संख्या निर्धारित की जाती है । कुल पड़े मतों की संख्या को दो से विभाजित कर भागफल में एक जोड़ने से प्राप्त संख्या ही न्यूनतम संख्या मानी जाती है । मतों की गिनती में यदि प्रथम प्रसंग की गिनती में कोई उम्मीदवार निर्धारित के बराबर मत प्राप्त कर लेता है तो वह विजयी माना जाएगा अन्यथा प्रथम प्रसंग में सबसे कम मत प्राप्त करने वाले उन्मीदवार को मतगणना से अलग कर दिया जाता है और उस निष्कासित उम्मीदवार को मिले हुए मतपत्रों में द्वितीय पसंद के आधार पर जिन - जिन उम्मीदवारों की संख्या जितनी संख्या में अंकित की गयी है उतने मत उनकी प्रथम संसद की मतो की संख्या में जोड़े जाते हैं । इस प्रकार का संक्रमण किसी एक व्यक्ति द्वारा
निर्धारित कोटा प्राप्त कर लेने तक चलता रहता है यही एकल - संक्रमणीय मत प्रणाली की कार्य पद्धति है । 

Posted on by