न्यूटन के गति के प्रथम नियम -
नियम के अनुसार यदि कोई वस्तु विराम अवस्था में है या एक समान गति की अवस्था में है, तो वह विराम अवस्था में ही रहेगी जब तक कि उस पर कोई वाह्य बल लगाया जाए।
- एथलीट ऊंचा कूदने से पहले कुछ दूरी दौड़ता है।
- पहिए पर लगी धूल के कण स्पर्श रेखा के अनुदिश उड़ते हैं
- गतिमान ट्रेन से कूदने वाला यात्री आगे की ओर गिर पड़ता है
- यदि किसी गुटके के नीचे रखे हुए कपड़े को अचानक खींच देते हैं तो यह आसानी से बाहर निकल आता है
- जब दौड़ता घोड़ा अचानक रुक जाता है तो घुड़सवार आगे की ओर गिर पड़ता है यह सब न्यूटन के गति के अनुप्रयोग है।
न्यूटन के गति के द्वितीय नियम -
दूसरे नियम के अनुसार किसी वस्तु पर कार्य करने वाले बल का मान उस वस्तु के द्रव्यमान तथा वस्तु में उत्पन्न त्वरण के गुणनफल के समानुपाती होता है
अनुप्रयोग -
- कांच के बर्तन को पैक करने से पहले भूसे अथवा पेपर में लपेटा जाता है
- पक्के फर्श पर गिरने वाले व्यक्ति को कच्चे फर्श पर गिरने वाले व्यक्ति की अपेक्षा अधिक चोट लगती है।
- जब एक क्रिकेटर कैंच पकड़ता है, तो वह अपने हाथों को पीछे की ओर खींचता है, यह सब दूसरे नियम के अनुप्रयोग हैं।