"इंश्योर पोर्टल "केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री राधा मोहन सिंह ने नाबार्ड द्वारा विकसित तथा पशुपालन डेयरी और मत्स्यपालन विभाग के अंतर्गत संचालित राष्ट्रीय पशुधन मिशन -EDEG के इंश्योर पोर्टल का शुभारंभ किया राष्ट्रीय पशुधन मिशन पशुधन क्षेत्र के तहत विकास के उद्देश्य से डिजाइन किया गया है ।इस मिशन के घटक EDEG के अंतर्गत कुक्कुट लघु रूमिनेंट्स सुअर इत्यादि से संबंधित गतिविधियों के लिए सब्सिडी प्रदान की जाती है ।जो डीबीटी के माध्यम से सीधे लाभार्थी के खाते में जाती है। डीबीटी के लिए लाभार्थियों की आसानी हेतु सुधार और पारदर्शिता लाने के लिए नाबार्ड द्वारा इंश्योर नामक ऑनलाइन पोर्टल विकसित किया गया है। इस पोर्टल पर लाभार्थी आवेदन की प्रक्रिया की सूचना को आसानी से प्राप्त कर सकेंगे कृषि मंत्री के अनुसार मिशन के अंतर्गत विभिन्न क्षेत्रों और लाभार्थियों की विभिन्न श्रेणियों के लिए सब्सिडी का अलग अलग अनुपात तय किया गया है ।वर्ष 2014 से अब तक लघु व्यापार डेरी और पशुपालन की यूनिटों को प्रारंभ करने के लिए अनेक लाभार्थियों को 417.14 करोड़ राशि प्रदान की है ।इस नवीन प्रक्रिया के अनुसार बैंक का शाखा प्रबंधक प्रस्ताव की जांच पड़ताल और अनुमोदन करने के पश्चात पोर्टल में सब्सिडी का दावा अपलोड करेगा जिससे अब से सब्सिडी ऋण के अनुमोदन की तिथि से मात्र 30 दिनों के अंदर लाभार्थी के खाते में जमा हो जाएगी पहले लाभार्थी को ऋण अनुमोदन के बाद भी लंबे समय तक सब्सिडी उसके खाते में नहीं पहुंच पाती थी ।इस प्रक्रिया से सूचना /निधियों का प्रवह भी अधिक तेज और जवाब दे हो जाएगा साथ ही किसानों द्वारा सब्सिडी की राशि पर लंबी अवधि तक ब्याज करने के अतिरिक्त भार में भी ,पोर्टल आरंभ किए जाने के पश्चात ,अब कमी आएगी। इसके अतिरिक्त पोर्टल में वास्तविक समय आधार पर पहुंच भी सुलभ होगी और लाभार्थियों की सूची भी आसानी से तैयार की जा सकेगी।