मानचित्र पर अंकित रेखाएं भाग -1

आइसोहायट ( Isohwet ) -

वर्षा की समान मात्रा वाले स्थानों को मिलाने वाली रेखा।

आइसोमर ( Isomer )-

वर्षा की वार्षिक मात्रा के प्रतिशत के रूप में व्यक्त की जाने वाली उसकी औसत मासिक मात्रा ( Mean Monthly Amount ) के स्थानों को मिलाने वाली रेखा ।

आइसोमेसिक ( Isomesic ) –

तलछटों अथवा अवसादों ( Sedi ments ) के निर्माण की समान दशाओं को मिलाने वाली रेखा ।

आइसोपेकाइट अथवा आइसोपाथ (Isopachyte or Isopath) - 

भूगर्भित अथवा भूभौतिक परत ( Geological bed ) की समान मोटाई वाले बिन्दुओं को मिलाने वाली रेखा ।

कोसीस्मल अथवा आइसोसीस्ट (Coseismal or Isosist ) -

समान भूकम्पीय लहरों को एक समय में ही अनुभव करने वाले स्थानों को मिलाने वाली रेखा ।

आइसोटेलण्टोज (isotalantose ) -

औसत मासिक तापान्तर की  समानता वाले स्थानों को मिलाने वाली रेखा ।

आइसीआईकेट (isoikete) - 

लोगो के रहने योग्य निवास की । समान मात्रा वाले स्थानों को मिलाने वाली रेखा ।

आइसोफेने (Isophene) -

समान मौसमी घटनाओं ( यथा पौधों में फूल आने का समय आदि ) को दशनि वाली रेखा ।


आइसोबेस - परातल के किसी सन्दर्भ बिन्दु से समान ऊंचाई एवं निचाई को मिलाने वाली रेखा ।

आइसोकाइम ( isochime ) -

औसत शीत तापमान की समानता वाले स्थानों को मिलाने वाली रेखा ।

आइसैलोबार ( Isallolhar } - 

एक विशिष्ट अवधि में वायुमण्डलीय दबाव में होने वाले समान परिवर्तन के स्थानों को मिलाने वाली रेखा ।

आइसोकेफ ( Isokeph ) –

कापालिकविभिन्नता ( Cranial Variation ) को दर्शाने वाली रेखा ।

आइसोटर्प( loturp) —

समान आराम ( Equal Comfort ) वाल  स्थानों को दर्शाने वाली रेखा । 

Posted on by