मानचित्र पर अंकित रेखाएं भाग -2

आइसोकोर ( Isochur ) — ( i ) नियत आयतन वाले बिन्दुओं को मिलाने वाली रेखा । 

( ii ) दो तलों या संस्तरों के बीच समान ऊध्र्वाधर अन्तरालों वाले बिन्दुओं से होकर खींची जाने वाली रेखा । 

आइसोक्लाइनल ( Isoclinal ) – एक ही दिशा में समान मात्रा में होने वाली नतियों को मिलाने वाली रेखा । 

आइसोग्रॅम ( Isogram ) — समान गुरुत्व - असंगति ( Grayitic Anamoly ) वाले बिन्दुओं को मिलाने वाली रेखा ।

आइसोग्लॉस ( Isngloss ) — किसी प्रदेश में समान भाषा वाले स्थानों को वर्गीकृत करने वाली सीमा - रेखा । 

आइसोग्रेड ( Isograd ) – ( i ) एक ही प्रकार के लक्षणों से युक्त शैल ( Rocks ) को मिलाने वाली रेखा । 
( ii) कायान्तरण को समान कोटि अथवा दशा को प्राप्त शैलों को मिलाने वाली रेखा । 

आइसोपोर ( Isopre ) - चुम्बकीय विषमताओं में समान वार्षिक परिवर्तन वाले स्थानों को मिलाने वाली रेखा ।


आइसक्राइम ( Isotryme ) – एक निश्चित समय पर सर्वाधिक शीतल तापमान वाले स्थानों को मिलाने वाली रेखा । 

आइसोक्लाइन ( Isocline ) – चुम्बकीय नति (Magnetic Dip) की समानता वाले स्थानों को मिलाने वाली रेखा । 

आइसोथर्माबोस ( Isotherina - brose ) – समान ग्रीष्म काली । वर्षा वाले स्थानों को मिलाने वाली रेखा । 

आइसोनोमेलस लाइन ( lsonomalous linc ) — समान तापीय विसंगति ( Thermal anamol ) वाले स्थानों को मिलाने वाली रेखा । 

आइसोरिदम्स ( lsorithms ) — समान मान वाली रेखाओं का एक सम्मिलित जननिक ( Genetic ) नाम । इनके अन्तर्गत उपर्युक्त समस रेखाएँ शामिल की जाती हैं ।

Posted on by