TOPIC - आर्थिक शब्दावली (TERMINOLOGY) भाग-1

साम्य कीमत ( Equilibritin Price ) — वह कीमत , जिस पर किसी वस्तु की मांग और उस वस्तु की पूर्ति दोनों बराबर होती है , साम्य कीमत कहलाती है । वस्तु की मांग और पूर्ति की शक्तियों ( क्रेताओं और विक्रेताओ) के संयुक्त प्रयास से इसका निर्धारण होता है।

मांग ( Demand ) - किसी वस्तु की मांग वह मात्रा होती है , जिसे एक निर्दिष्ट कीमत पर किसी  निश्चित समय से क्रय किया जाता है । 


गिफिन वस्तुएं ( Giffen Goods ) - गिफिन वस्तुए विशिष्ट प्रकार की निर्दिष्ट वस्तुएँ होती है जिनकी कीमतों में वृद्धि होने पर इनकी मांग में भी वृद्धि हो जाती है । इनका नामकरण पर राबर्ट गिफिन के नाम पर किया गया है । 


सीमांत उत्पाद ( Marginal Prodite ) - कुल उत्पाद में होने वाली उस शुद्ध वृद्धि को सीमांत उत्पाद कहते हैं जो कि परिवर्तन साधन की एक अतिरिक्त इकाई के प्रयोग से प्राप्त होती है । 

उत्पाद लागत ( Cost of Product ) - उत्पादन के विभिन्न साधनों की सेवाओं का पारिश्रिम देना पडता है। इस प्रकार उत्पादन के साधनों पर जो व्यय किया जाता है उसे उत्पादन लागत कहते हैं । 

कुल आगम ( Total Revenue ) - किसी फर्म या उत्पादन को अपनी समस्त उत्पादित ' वस्तुएं बेचने से जो आय प्राप्त होती है उसे कुल आगम कहते हैं । 


पूर्ति ( Supply ) - पूर्ति का अशय किसी वस्तु की उस मात्रा से है , जिसे उत्पादक एक निश्चित समय  तथा एक निश्चित कीमत पर बाजार में बेचने पर तैयार होता है ।

उपभोग ( Consumption ) - आय का वह भाग जिसे वस्तु या सेवाओं पर व्यय किया जाता है उसे उपभोग कहते है। 

Posted on by