TOPIC - आर्थिक शब्दावली (TERMINOLOGY) भाग-2

स्वचालित निवेश ( Autonomous Investment ) - निवेश का वह रुप जिस पर आय में परिवर्तन ब्याज दर में परिवर्तन या लाभ की दर का कोई प्रभाव नहीं पड़ता , उसे स्वचालित निवेश कहते हैं । यह किसी तकनीकी विकास , नए संसाधनों की खोज , जनसख्या में वृद्धि , आदि पर निर्भर करता है ।

अतिरेक मांग ( Excess Demand ) - साम्य स्तर के व्यय की तुलना में नियोजित सामूहिक व्यय के आधिक्य को अतिरेक मांग कहा जाता है ।

अनुबंध ( Contract ) - अनुबंध कानून द्वारा दो या दो से अधिक व्यक्तियों के बीच प्रवर्तनीय वह करार या संविदा है , जिसके द्वारा एक पक्ष दूसरे पक्ष के प्रति कोई कार्य करने या न करने के लिए है कुछ अधिकार प्राप्त करता है । 

दायित्व  (Obligation ) - दायित्व वह कानुनी संबंध है , जो किसी निश्चित व्यक्ति या व्यत्तियों पर किसी कार्य को करने या न करने की आवश्यकता का भार डालता हो । 

प्रत्यक्ष कर ( Direct Tax ) - ऐसे कर जिनक संग्रहण करदाता से प्रत्यक्ष रूप से किया जाता है, आय कर , सम्पत्ति कर, उपहार कर आदि इसके उदाहरण हैं । 


अप्रत्यक्ष कर ( Indirect Tax ) - वस्तुओं या सेवाओं पर लगाया जाने वाला कर अप्रत्यक्ष कर  कहलाता है । इसका विवर्तन अर्थात स्थानांतरण संभव होता है । विक्रय कर , उत्पाद कर सीमा शुल्क आदि इसके उदाहरण हैं ।

Posted on by