गति के नियम :-
एक व्यक्ति दीवार को धक्का देता है और उसे विस्थापित करने में असफल हो जाता है तो उसके द्वारा किया गया कार्य कितना होगा
शून्य
किसी वस्तु के द्रव्यमान और वेग के गुणनफल को क्या कहते हैं
संवेग
किसी वस्तु द्वारा एक सेकेंड में चली गई दूरी क्या कहलाती है
चाल
कोई पिंड एक समान वेग से गतिमान है तो उसमें त्वरण कितना होगा
शून्य
क्रिया के विपरीत प्रतिक्रिया का होना’ किसका नियम है
न्यूटन का तृतीय नियम
गति के प्रथम नियम को अन्य किस नाम से जाना जाता है
गैलिलियो का नियम या जड़त्व का नियम
जब कोई पिंड विरामावस्था से चलना प्रारंभ करता है तो उसका प्रारभिक वेग कितना होगा
शून्य
जब कोई व्यक्ति चंद्रमा पर उतरता है तो उसके भार में क्या परिवर्तन होता है
भार में कमी प्रतीत होती है
दूध से मक्खन निकालने की मशीन किस सिद्धात पर कार्य करती है
अपकेंद्रीय बल के सिद्धांत पर
न्यूटन की गति का प्रथम नियम क्या है
जड़त्व का नियम
न्यूटन ने गति के नियम किस पुस्तक में प्रतिपादित किए
‘प्रिसिपिया में
पदार्थ के सवेग और वेग के अनुपात से कौन सी राशि प्राप्त होती है
द्रव्यमान
पृथ्वी तल पर गुरुत्वीय त्वरण का मान कितना होता है
9.8 m/s to the power 2
बल किसका गुणनफल है
द्रव्यमान और त्वरण का
यदि कोई वस्तु विरामावस्था में हो, तो उसका वेग कितना होगा
शून्य
वेग परिवर्तन की दर को क्या कहते हैं
त्वरण