-
उत्तर प्रदेश के वित्त मंत्री राजेश अग्रवाल ने 07 फरवरी 2019 को उत्तर प्रदेश का वार्षिक बजट पेश किया । उन्होंने सदन में बताया कि बजट का आकार 4 लाख 79 हजार 701 करोड़ 10 लाख रुपये (4,79,701,10 करोड़ रुपये) है जो कि वर्ष 2018-2019 के बजट के मुकाबले 12 प्रतिशत अधिक है । बजट में 21 हजार 212 करोड़ 95 लाख रुपये (21,212.95 करोड़ रुपये) की नई योजनाओं को शामिल किया गया है ।
-
वित्तमंत्री राजेश अग्रवाल ने प्रदेश सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा सरकार ने कार्यभार संभालते ही किसानों का कर्ज माफ करने का बड़ा फैसला लिया । पिछले दो वर्ष में यूपी इन्वेस्टर्स समिट व प्रवासी भारतीय दिवस का आयोजन किया । साथ ही कुंभ का आयोजन भव्य तरह से किया जा रहा है ।
-
बजट में वाराणसी, मेरठ, गोरखपुर, प्रयागराज एवं झांसी में मेट्रो रेल परियोजनाओं के प्रारंभिक कार्यों के लिए 150 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।
-
इसके अलावा दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ कॉरीडोर 'रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम' परियोजना के लिए 400 करोड़ रुपये की व्यवस्था प्रस्तावित है ।
- बुंदेलखंड, विंध्य क्षेत्र और पानी के संकट से जूझ रहे गांवों में पाइप पेयजल योजना के लिए 3,000 करोड़ रुपये प्रस्तावित किया गया है ।