आयकर ( Income Tax ) - एक वित्तीय वर्ष में किसी व्यक्ति या संस्था की आय प्राप्तियों पर लगने वाला कर आयकर कहलाता है ।
उपहार कर ( Gift Tax ) - किसी व्यक्ति द्वारा दूसरे को प्रदान की जाने वाली निर्धारित सम्पत्ति जिसकी कीमत दानकर्ता द्वारा चुकाई गयी हो , उस पर लगने वाला कर उपहार कर कहलाता है।
संपदा शुल्क ( Estate Duty ) - संपदा शुल्क केन्द्र सरकारी द्वारा लगाया जाने वाला विशेष प्रकार का कर है, जो किसी व्यक्ति की मृत्यु पर उसके द्वारा छोड़ो गयी सम्पत्ति को उसके उत्तराधिकारी के नाम हस्तांतरित सम्पत्ति पर लगाया जाता है ।
सीमा शुल्क ( Custom Duty ) किसी देश की सीमा से बाहर जाने तथा देश में बाहर से आने वाली वस्तुओं पर लगाया जाने वाला कर सीमा शुल्क कहलता है ।
उत्पाद शुल्क ( Excise Duty ) - देश में उत्पादित की जाने वाली वस्तुओं के उत्पादन कर लगाया जाने वाला कर उत्पाद शुल्क कहलाता है ।
विक्री कर ( Sales Tax ) - किसी विक्रेता द्वारा बेची जाने वाली वस्तु पर लगाया जाने वाला कर विक्रय कर कहलाता है ।