हाल ही में भारत ने नई पीढ़ी के एंटी - रेडिएशन मिसाइल का सफल परीक्षण किया है ।ये दुश्मनों के सर्विलांस सिस्टम और रडार को ध्वस्त कर |सकता है ।इसका परीक्षण सुखोई - 30MKI फाइटर |जेट से दागकर किया गया है ।
न्यू जेनरेशन की ये मिसाइल 100 किमी .तक जमीन से हवा में मार कर सकती है ।इस मिसाइल को रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन ( DRDO ) ने बनाया है ।यह न्यू - जेनरेशन ऐंटी - रेडिएशन मिसाइल 100 किलोमीटर दूर तक |मार कर सकने में सक्षम है ।DRDO ने इससे पहले रूस के साथ संयुक्त रूप से सुपरसोनिक |ब्रह्मोस क्रूज मिसाइल को विकसित किया था ।मिसाइल का परीक्षण 18 जनवरी को बालासोर में सुखोई - 30MKI से किया गया ।मिसाइल के ।सारे सिस्टम सही से काम कर रहे थे और इसने बंगाल की खाड़ी में स्थित लक्ष्य को सटीक तरीके से भेद दिया ।इस मिसाइल को सुखोई विमानों से अलग - अलग कोणों और गति से दागा जा सकता है ।
सुपरसोनिक बराक - 8 मिसाइल सिस्टम का इंटरसेप्शन रेंज 70 से 100 किलोमीटर है ।एक बार पूरी तरह ऑपरेशनल होने के बाद , इसे सभी भारतीय युद्धपोतों पर तैनात किया जाएगा जो दुश्मनों के फाइटर प्लेन , ड्रोन , हेलिकॉप्टर , मिसाइल और दूसरे हथियारों से रक्षा करेगा बताया जाता है कि अभी यह परीक्षण की प्रक्रिया के अंतर्गत है ।एक बार परीक्षण की प्रक्रिया से बाहर आ जाए फिर इसे सेना में तैनात कर लिया जाएगा ।